🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

सुंदरलाल पटवा और दिवंगतों को विधानसभा में श्रद्धांजलि अर्पित की

👤
प्रतिवाद
👁 18750 व्यूज
📍 Bhopal
सुंदरलाल पटवा और दिवंगतों को विधानसभा में श्रद्धांजलि अर्पित की
22 फरवरी 2017, सुबह सदन की कार्यवाही शुरु होते ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीतासरन शर्मा ने पटवा और अन्य दिवंगतों के निधन का उल्लेख करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरजीत सिंह बरनाला और बालासाहिब विखे पाटिल को भी श्रद्धांजलि दी गई।



भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा और अन्य दिवंगतों को आज विधानसभा में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सम्मान में सदन की कार्यवाही आज दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।



सुबह सदन की कार्यवाही शुरु होते ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीतासरन शर्मा ने पटवा और अन्य दिवंगतों के निधन का उल्लेख करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरजीत सिंह बरनाला और बालासाहिब विखे पाटिल को भी श्रद्धांजलि दी गई।



स्वर्गीय पटवा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वे हमेशा कुशल प्रशासक के तौर पर प्रदेशवासियों के दिल में बसे रहेंगे और उनके बिना प्रदेश विधानसभा का इतिहास नहीं लिखा जा सकेगा।



उन्होंने ग्रामीण विकास मंत्री रहते हुए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना को मूर्त रुप दिया, ग्रामविकास की कल्पना को सही मायनों में स्वर्गीय पटवा ने ही जमीन पर उतारा। स्वर्गीय पटवा को हाल ही में पद्मविभूषण सम्मान मिलने को चौहान ने प्रदेश का सम्मान बताते हुए कहा कि वे अविभाजित मध्यप्रदेश में बस्तर से झाबुआ तक की यात्रा करने वाले एकमात्र नेता थे।



प्रभारी नेता प्रतिपक्ष बाला बच्चन, पूर्व गृह मंत्री बाबूलाल गौर, भाजपा विधायक कैलाश चावला, यशपाल सिंह सिसोदिया और कांग्रेस विधायक महेंद्र सिंह कालूखेड़ा ने भी स्वर्गीय पटवा समेत अन्य दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी।



सदन में सांसद ई अहमद, पूर्व सांसद मानकूराम सोढी, माणकलाल अग्रवाल, पूर्व विधायक तरुण चटर्जी, हुकुमचंद यादव, जगदीश प्रसाद वर्मा, रामलाल यादव, दुर्गावती पाटले और बाबूलाल अर्जुन को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।



सदन में 25 जनवरी को कश्मीर घाटी में हुए हिमस्खलन के दौरान अपनी जान गंवाने वाले प्रदेश के निवासी सेना के दो जवानों विजय कुमार शुक्ला और देवेंद्र सोनी को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।



सभी दिवंगतों के सम्मान में सदन में दो मिनट का मौन रखा गया, जिसके बाद सदन की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। राज्य विधानसभा का बजट सत्र कल शुरु हुआ था।कल राज्यपाल ओमप्रकाश कोहली के अभिभाषण के बाद सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित हो गई थी।



www.prativad.com,Madhya Pradesh Latest News





prativad.com, Madhya Pradesh Latest News





prativad.com, Madhya Pradesh Latest News
Tags :