🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के लिए कांग्रेस आलाकमान ने अजय सिंह के नाम का ऐलान किया

👤
DD
👁 22047 व्यूज
📍 Bhopal
मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के लिए कांग्रेस आलाकमान ने अजय सिंह के नाम का ऐलान किया
23 फरवरी 2017, मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के लिए कांग्रेस आलाकमान ने अजय सिंह के नाम का ऐलान कर दिया है। अजय सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता स्वर्गीय अर्जुन सिंह के बेटे हैं।



कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को पार्टी हाईकमान ने नेता प्रतिपक्ष के लिए अजय सिंह के नाम का ऐलान किया है। इस बात की पुष्टि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता केके मिश्रा ने भी आईएएनएस से चर्चा के दौरान की।



ज्ञात हो कि कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे का अक्टूबर में निधन होने के बाद से यह पद रिक्त था। नेता विपक्ष के चयन के लिए पार्टी हाईकमान ने सोमवार (20 फरवरी) को केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर अजय माकन को विधायकों के साथ बैठक करने भेजा था।



माकन की मौजूदगी में हुई बैठक में विधायकों ने एक लाइन का प्रस्ताव पारित कर हाईकमान को नेता के चयन का अधिकार सौंप दिया था। अजय सिंह पिछली विधानसभा में भी कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं। वर्ष 2013 में कांग्रेस ने अजय सिंह के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ा था। वह दिग्विजय सिंह के मुख्यमंत्रीकाल में मंत्री भी रहे।



Tags :