🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

मानव अधिकार आयोग में अब सीजीएम या जिला न्यायाधीश पदस्थ होंगे

👤
प्रतिवाद
👁 18724 व्यूज
📍 Bhopal
मानव अधिकार आयोग में अब सीजीएम या जिला न्यायाधीश पदस्थ होंगे
24 फरवरी 2017, मप्र राज्य मानव अधिकार आयोग में अब उप सचिव पद पर सीजीएम यानी मुख्य न्यायिक अधिकारी अथवा जिला जज स्तर का व्यक्ति ही पदस्थ हो सकेगा। इस संबंध में राज्य सरकार ने नया प्रावधान कर दिया है।



ज्ञातव्य है कि आयोग में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पदस्थापना के लिये वर्ष 2011 में मप्र मानव अधिकार आयोग अधिकारी तथा कर्मचारी भर्ती एवं सेवा शर्तें नियम बनाकर लागू किये गये थे। इन नियमों में उप सचिव पद हेतु प्रावधान था कि इस पर न्यायिक सेवा का व्यक्ति ही पदस्थ होगा तथा इसका वेतनमान रुपये 15600-39100 प्लस 7600 ग्रेड पे होगा।। लेकिन छह साल बाद इन नियमों में सरकार ने बदलाव कर दिया है।



नये बदलाव के अनुसार, अब आयोग में उप सचिव पद पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (द्वितीय एसीपी यानी एश्योर्ड केरियर प्रमोशन ग्रेड) अथवा जिला न्यायाधीश (प्रवेश स्तर यानी एडीजे स्तर) ही पदस्थ होगा तथा अब इस पद का नया वेतनमान रुपये 51550-1230-58930-1380-63070 होगा।



राज्य सरकार को उक्त बदलाव इसलिये करना पड़ा है क्योंकि आयोग में उप सचिव पद पर तीन साल के लिये नियुक्ति होती है। सिर्फ न्यायिक सेवा के सदस्यों के प्रावधान के कारण जो जज इस पद पर नियुक्त हो रहे थे उनका डेढ़-दो साल में प्रमोशन हो जाता था और उसे आयोग के उप सचिव का पद छोडऩा पड़ता था।



मप्र मानव अधिकार आयोग उप सचिव रवीन्द्र प्रताप सिंह चुण्डावत का कहना है कि आयोग में उप सचिव पद पर आने वाला जज तीन साल तक रहे इसीलिये सरकार ने नियमों में यह बदलाव किया है।







- डॉ नवीन जोशी





Madhya Pradesh Latest News



Tags :