🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

विधानसभा की कार्यवाही के डिजिटाइजेशन के लिए 30 करोड़ का अनुमोदन

👤
DD
👁 18267 व्यूज
📍 Bhopal
विधानसभा की कार्यवाही के डिजिटाइजेशन के लिए 30 करोड़ का अनुमोदन
25 फरवरी 2017, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की साधिकार समिति की बैठक मुख्य सचिव बी.पी. सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विधानसभा में सदन की कार्यवाही का डिजिटाइजेशन करने के 30 करोड़ के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।



आदिवासी विकास विभाग के कम्प्यूटरीकरण के प्रस्ताव को भी अनुमोदन दिया गया। सूचना प्रौद्योगिकी के ई-साईन, डिजिटल लॉकर, राजस्व केस मेनेजमेंट सिस्टम को भी साधिकार समिति ने स्वीकृति दी। खनिज विभाग के फाइल मेनेजमेंट सिस्टम, नॉलेज सिस्टम तथा टूर मेनेजमेंट सिस्टम को भी समिति ने सहमति प्रदान की।



बैठक में अपर मुख्य सचिव वन, योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी दीपक खाण्डेकर, प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन श्रीमती सीमा शर्मा, प्रमुख सचिव वाणिज्य एवं उद्योग मोहम्मद सुलेमान, प्रमुख सचिव आदिम जाति कल्याण अशोक शाह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



Tags :