🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

सीएम हेल्पलाईन भी किसानों को नहरों से पानी नहीं दिला पा रही है

👤
DD
👁 18518 व्यूज
📍 Bhopal
सीएम हेल्पलाईन भी किसानों को नहरों से पानी नहीं दिला पा रही है
27 फरवरी 2017, प्रदेश के अनेक किसानों को नहरों से खेती के लिये पानी नहीं मिल पा रहा है तथा कई बाहुबली नहरों की धार ही बदल कर उसका उपयोग कर रहे हैं। जब इसकी शिकायत सीएम हेल्प लाईन पर की गई तो उनका निराकरण करना तो बताया गया लेकिन जब शिकायतकत्र्ताओं से पूछा गया तो उन्होंने निराकरण न होने से साफ इंकार कर दिया। इस पर राज्य सरकार ने जल संसाधन विभाग के सभी मुख्य अभियंताओं को निर्देश दिये गये हैं कि वे अपने स्तर पर शिकायतकत्र्ताओं से सम्पर्क साध कर उनकी शिकायतों का निराकरण करें।



राज्य सरकार द्वारा जल संसाधन विभाग के समस्त मुख्य अभियंताओं को भेजे अपने ताजा निर्देश में बताया है कि सीएम हेल्पलाईन में लंबित शिकायतें जिनमें विशेषकर शामिल हैं - नहर के अंतिम छोर तक सिंचाई हेतु पानी नहीं पहुंचने, नहर के टूटने, एवं नहर के जल प्रवाह को प्रस्तावित दिशा से परिवर्तित कर जबरन जल अधिग्रहण करना - के निराकरण होने के बारे में जब कार्यालय प्रमुख अभियंता जल संसाधन द्वारा शिकायतकत्र्ताओं से मोबाइग्ल फोन पर सम्पर्क साधा गया तो अधिकांश प्रकरणों में शिकायतकत्र्ताओं द्वारा विभागीय निराकरण/कार्यवाही से असंतुष्टि व्यक्त की गई है, जो अत्यंत खेदजनक है।



राज्य सरकार ने सभी मुख्य अभियंताओं को निर्देशित किया है कि वे अपने स्तर से भी शिकायतकत्र्तओं से मोबाईल पर संपर्क कर अद्यतन स्थिति ज्ञात करें एवं असंतुष्टि की दिशा में समस्याओं का समाधानकारक निदान सुनिश्चित करें। साथ ही कार्यपालन यंत्रियों से शिकायतों के लंबे समय तक निराकृत न होने पर उनसे स्पष्टीकरण मांगे। मुख्य अभियंताओं से यह भी कहा गया है कि सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का अतिशीघ्र निराकरण किया जाना अत्यावश्यक है, क्योंकि मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा इनकी सतत मानीटरिंग की जाती है।



विभागीय अधिकारियों का कहना है कि नहरों से पानी न मिलने की सीएम हेल्पलाईन पर आई शिकायतों का निराकरण कर रहे हैं। ऐसी कुछ शिकायतें पुरानी भी हैं जिनमें यही कहा जा सकता है कि भविष्य में ध्यान रखा जा सकेगा।



- डॉ नवीन जोशी





Madhya Pradesh Latest News



Tags :