🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

ट्रंप को पद से हटाने के लिए 'जादू-टोना'

👤
DD
👁 19878 व्यूज
📍 Bhopal
ट्रंप को पद से हटाने के लिए 'जादू-टोना'
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के अधिकतर विरोधियों को लगता है कि ट्रंप के व्हाइट हाउस से जाने के लिए उन्हें चार साल इंतज़ार करना होगा. लेकिन अमरीका में 'जादू-टोना' पर यक़ीन करने वाली महिलाएं शायद ऐसा नहीं मानतीं.



आधी रात बारह बजे अमरीका में 'जादू-टोने' पर विश्वास रखने वाले लोगों ने ट्रंप को पद से हटाने के लिए 'सामूहिक अनुष्ठान' किया.

फ़ेसबुक पर इस 'सामूहिक जादू-टोने' से जुड़े ग्रुप से अब तक दस हज़ार से अधिक लोग जुड़ चुके हैं.



सोशल मीडिया पर इस सिलसिले में #magicresistance का हैशटैग भी चलाया जा रहा है. हालांकि इस 'सामूहिक जादू-टोने' ने रूढ़िवादी ईसाइयों का ग़ुस्सा बढ़ा दिया है. उन्होंने 'डायनों' पर आध्यात्मिक युद्ध छेड़ने का आरोप लगाया है.



website hacked



'जादू-टोना'

ये 'जादू-टोना' करने वाले लेखक माइकल हजेस ने अपने 'अनुष्ठान' का वीडियो ऑनलाइन पोस्ट करते हुए लिखा है कि उन्होंने 'जादू-टोने' से जुड़े कई निजी समूहों में ऐसे कई वीडियो देखे हैं.



'जादू-टोने' के दौरान बुदबुदाए जाने वाले शब्दों में 'देवताओं' से डोनल्ड ट्रंप को 'बांधने' का आग्रह करते हुए कहा गया है, "ट्रंप के कपटी कारनामे बुरी तरह नाकाम हो और वो हमारी राजनीति को न तोड़ सकें, आज़ादी को न छीन सकें और हमारे दिमाग़ों में नफ़रत, असमंजस, डर और उदासी न भर सकें."



'जादू-टोना' करने वाले लोगों के कहना है कि वो ट्रंप के पद छोड़ने तक इसे करते रहेंगे. वहीं रूढ़ीवादी ईसाइयों ने इस 'जादू-टोने' का तोड़ निकालने के लिए प्रार्थना करने की अपील की है.



ट्रंप के समर्थक पादरी जोसुआ फ्यूरेस्टीन ने कहा कि ये 'जादू-टोना' ईसा मसीह के नाम से ज़्यादा ताक़तवर नहीं है.



वहीं क्रिश्चियन नेशनलिस्ट अलायंस ने लोगों से 24 फ़रवरी को सामूहिक प्रार्थनाएं करने के लिए कहा. अभी तक ट्रंप ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है.



- बीबीसी

Tags :