🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

उद्योगों से लंबित जलकर के वसूले जायेंगे एक हजार करोड़ रुपये

👤
प्रतिवाद
👁 18418 व्यूज
📍 Bhopal
उद्योगों से लंबित जलकर के वसूले जायेंगे एक हजार करोड़ रुपये
3 मार्च 2017, राज्य सरकार प्रदेश के निजी उद्योगों, निजी विद्युत इकाईयों तथा स्थानीय निकायों से दो साल में एक हजार 50 करोड़ रुपये लंबित जलकर राशि के रुप में वसूलेगी। इस हेतु जल संसाधन विभाग के सभी मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण यंत्रियों एवं कार्यपालन यंत्रियों को लक्ष्य दे दिया गया है तथा उनसे अभियान चलाकर इसे वसूल करने के निर्देश दिये गये हैं।



जल संसाधन विभाग के उक्त तीनों श्रेणी के अधिकारियों से कहा गया है कि राज्य शासन द्वारा जल संसाधन विभाग हेतु वर्ष 2016-17 में 500 करोड़ रुपये तथा वर्ष 2017-18 में 550 करोड़ रुपयों की राजस्व वसूलियों का लक्ष्य निर्धारित किया है। निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति हेतु आवश्यक है कि निजी विद्युत इकाईयों/उद्योगों/स्थानीय निकाओं से लंबित जलकर राशि की शतप्रतिशत वसूली की जाये। अतएव मुख्य अभियंता उनके अधीनस्थ अधिकारियों की बैठक आयोजित कर लंबित वसूली की नियमित समीक्षा कर तथा राशि की वसूली हेतु वास्तविकता के आधार पर कार्य योजना तैयार कर अधिकाधिक वसूली किया जाना सुनिश्चित करें।



- डॉ नवीन जोशी





Tags :