🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

ऑपरेशन संकटमोचन: सूडान में फंसे 158 भारतीयों को लेकर पहला विमान वतन लौटा!

👤
Admin
👁 18187 व्यूज
📍 1
ऑपरेशन संकटमोचन: सूडान में फंसे 158 भारतीयों को लेकर पहला विमान वतन लौटा!
सूडान में फंसे भारतीयों को लेकर पहला विमान आज तड़के पांच बजे तिरुअनंतपुरम पहुंच गया. भारतीयों को निकालने के लिए चल रहा ऑपरेशन संकट मोचन और पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह कर रहे हैं. वायुसेना के दो सी-17 विमान से भारतीयों को निकाला गया है. दोनों विमान तिरुअनंतपुरम से सुबह 10 बजे दिल्ली पहुंचेंगे.

दक्षिण सूडान में पिछले हफ्ते से विद्रोहियों और सेना के बीच भीषण लड़ाई हो रही है. हिंसा की वजह से 36 हजार लोगों ने संयुक्त राष्ट्र मिशन में शरण ले रखी है. बता दें कि दक्षिणी सूडान में तकरीबन 600 भारतीय नागरिक हैं, जिनमें से 450 नागरिक राजधानी जुबा में ही हैं. हालांकि 600 भारतीय नागरिकों में से सिर्फ 300 लोगों ने स्वदेश वापसी की इच्छा जाहिर की है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने बताया है कि पूरा अभियान विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की देखरेख में संचालित हो रहा है. सुषमा ने दक्षिणी सूडान में स्थिति पर नजर रखने के लिए एक उच्च स्तरीय कार्य बल का गठन किया है.

Tags :