🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता देशहित में हो: डॉ. शर्मा

👤
DD
👁 18607 व्यूज
📍 Bhopal
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता देशहित में हो: डॉ. शर्मा
5 मार्च 2017, विद्यार्थियों को अध्ययन के दौरान अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्राध्यापकों से निःसंकोच संवाद करना चाहिए ताकि अध्ययन के अधिकतम कॉन्सेप्ट स्पष्ट और विशिष्टता के साथ सुनिश्चित हों और श्रेष्ठतम परिणाम प्राप्त किये जा सकें। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अभिव्यक्ति वही की जाये जो देशहित में हो।



विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा ने यह उदगार आज पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय, भोपाल के वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन अवसर पर व्यक्त किये। डॉ.शर्मा ने महाविद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र वितरित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं कीं। उन्होंने महाविद्यालय प्रबंधन से अपेक्षा की कि आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में यह महाविद्यालय देश और दुनियां में ख्याति अर्जित करे।

? ?

कार्यक्रम में आयुष विभाग की प्रमुख सचिव सुश्री शिखा दुवे सहित प्रदेश के महाविद्यालयों से आये अनेक व्याख्यातागण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
Tags :