🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

शिवराज ने कहा, यह है मोदी मैजिक, कांग्रेस ने उठाए ईवीएम पर सवाल

👤
DD
👁 18330 व्यूज
📍 Bhopal
शिवराज ने कहा, यह है मोदी मैजिक, कांग्रेस ने उठाए ईवीएम पर सवाल
11 मार्च 2017, मध्य प्रदेश के मुखमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को पांच राज्यों के चुनाव परिणामों पर कहा कि उत्तरप्रदेश में मोदी की लहर नहीं, आंधी हैं। वहीं मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने ईवीएम पर सवाल उठाए हैं।

शिवराज ने किया ट्वीट...



















-शिवराज सिंह ने ट्वीट करके कहा कि, देश की जनता ने एक बार फिर बीजेपी के कुशल नेतृत्व पर विश्वास जताया है। इनके परिणामस्वरूप जनता ने भारी मतों से विजयी बनाया है।



-यूपी और उत्तराखंड में बीजेपी को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने के लिए जनता का बहुत-बहुत आभार। यह ऐतिहासिक विजय आपके सपनों को साकार करेगी।



-शिवराज ने मीडिया से यह भी कहा कि गठबंधन तिनके की तरह उड़ गया। उत्तरप्रदेश का जनादेश अभूतपूर्व है, यह मोदी मैजिक है।

-शिवराज ने कहा कि उत्तराखंड और मणिपुर में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाते अमित शाह की हर मुद्दे पर गहराई से विचार कर आगे बढ़ने की रणनीति सफल रही है।



वही कांग्रेस ने ईवीएम पर उठाए सवाल.

मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने चुनाव परिणामों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इससे पहले 2013 के इलेक्शन में भी कांग्रेस ने ईवीएम पर सवाल उठाए थे। उत्तरप्रदेश के चुनाव में भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साख दांव पर लगी थी। इससे मशीनों से छेड़छाड़ कर मनमाना परिणाम निकाला गया।







Madhya Pradesh Latest News



Tags :