🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

एनआईए करेगी भोपाल-उज्जैन ट्रेन ब्लास्ट की जांच, आदेश जारी

👤
DD
👁 18179 व्यूज
📍 Bhopal
एनआईए करेगी भोपाल-उज्जैन ट्रेन ब्लास्ट की जांच, आदेश जारी
मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन में हुए ब्लास्ट की जांच अब केंद्रीय जांच एजेसी (एनआईए) करेगी. केंद्र सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. ब्लास्ट के पीछे आईएसआईएस से प्रभावित संदिग्ध आतंकियों का हाथ बताया जा रहा है.



एडीजी इंटेलीजेंस राजीव टंडन ने एनआईए जांच के आदेश जारी होने की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि एनआईए की एक विशेष टीम अगले एक या दो दिन में राजधानी पहुंचकर पूरे मामले की जांच अपने हाथों में ले लेगी. हालांकि, ब्लास्ट के अगले ही दिन एनआईए की एक टीम ने शाजापुर पहुंचकर जांच शुरू कर दी थी



इस मामले में सबसे पहले उज्जैन जीआरपी पुलिस ने केस दर्ज किया था, जिसके बाद एमपी एटीएस को पूरा केस ट्रांसफर किया गया था.



क्या है पूरा मामला

पिछले मंगलवार को भोपाल से उज्जैन जा रही पैसेंजर गाड़ी संख्या 59320 के शाजापुर जिले के जबड़ी रेलवे स्टेशन से निकलते ही एक डिब्बे में धमाका हुआ. धमाके में नौ यात्री घायल हुए थे.



प्रारंभिक जांच में संकेत मिल गए थे कि यह महज हादसा न होकर एक आतंकी हमला है, जिसके बाद तेलंगाना पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर पूरी साजिश का खुलासा हो गया.



-भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ब्लास्ट में शामिल तीन आरोपी भोपाल रेलवे स्टेशन से पिपरिया होते हुए लखनऊ के लिए रवाना हुए थे.



-ब्लास्ट को एमपी पुलिस ने केवल शॉर्ट सर्किट बताया था, लेकिन तेलंगाना पुलिस के रडार पर थे बम रखने वाले तीनों संदिग्ध आतंकी.

-तेलंगाना पुलिस के इनपुट पर एमपी पुलिस और एटीएस ने होशंगाबाद पुलिस को अलर्ट किया.



-होशंगाबाद पुलिस ने पिपरिया में टोल नाके से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया.



-पिपरिया से पकड़े गए दानिश, आतिक और सैय्यद मीर ने शुरूआती पूछताछ में अहम खुलासे किए.



-इस सूचना के आधार पर यूपी पुलिस ने कानपुर से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया.



-यहां से यूपी एटीएस को सैफुल्लाह के बारे में जानकारी और लोकेशन मिली.



तेलंगना पुलिस से मिली शुरूआती जानकारी के आधार पर आखिरकार यूपी एटीएस ने कई घंटे चले ऑपरेशन के बाद सैफुल्लाह को मार गिराया.

Tags :