🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

प्रदेश के सभी सरकारी कालेज बनेंगे वाईफाई जोन

👤
DD
👁 18007 व्यूज
📍 Bhopal
प्रदेश के सभी सरकारी कालेज बनेंगे वाईफाई जोन
16 मार्च 2017, प्रदेश के सभी सरकारी महाविद्यालयों को वाईफाई से जोड़कर इंटरनेट की नि:शुल्क सुविधा वहां अध्ययनरत विद्यार्थियों, प्राचार्य, प्राध्यापक , अधिकारी एवं कर्मचारी को उपलब्ध कराई जायेगी। इसके लिये कार्यालय उच्च शिक्षा आयुक्त ने उच्च शिक्षा विभाग के सभी क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालकों से उनके क्षेत्र में आने वाले सरकारी कालेजों में इस सुविधा की स्थापना हेतु आने वाली अनुमानित लागत सहित प्रस्ताव भेजने के निर्देश जारी किये हैं।



निर्देशों में कहा गया है कि इंटरनेट के उपयोग हेतु नि:शुल्क वाईफाई सुविधा सरकारी कालेजों में उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। सरकारी कालेज को वाईफाई जोन कक्षाओं के अधिक से अधिक विस्तार के लिये प्रयास किये जाने आवश्यक हैं। इस हेतु सभी कालेजों को वाईफाई केम्पस बनाया जायेगा। क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा अपने क्षेत्र में आने वाले सरकारी कालेजों में उक्त सेवा प्रारंभ करने के विस्तृत प्रस्ताव, तकनीकी आवश्यक्ता व अनुमानित लागत के साथ 10 मार्च 2017 तक कार्यालय उच्च शिक्षा आयुक्त को प्रस्ताव भेजें तथा 16 मार्च 2017 तक आईटी प्रकोष्ठ को ई-मेल द्वारा इन प्रस्तावों की जानकारी भेजी जाये।



विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अभी हमने प्रस्ताव मंगायें हैं तथा अगले वित्तीय वर्ष में ही बजट आवंटन कर कालेजों को वाईफाई किया जायेगा।





- डा.नवीन जोशी
Tags :