🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

अब कृषि विस्तार अधिकारी के सभी 1251 पद पदोन्नति से भरे जायेंगे

👤
DD
👁 38652 व्यूज
📍 Bhopal
अब कृषि विस्तार अधिकारी के सभी 1251 पद पदोन्नति से भरे जायेंगे
16 मार्च 2017, राज्य के कृषि विभाग के अंतर्गत स्वीकृत कृषि विस्तार अधिकारी के सभी पद अब पदोन्नति के द्वारा भरे जायेंगे जबकि सहायक सांख्यिकी अधिकारी के सभी 138 पद सीधी भर्ती के द्वारा भरे जायेंगे। इस संबंध में राज्य सरकार ने 45 साल बाद मप्र अधीनस्थ कृषि अलिपिकीय वर्गीय सेवा भर्ती नियम 1972 में संशोधन कर दिया है।



नये संशोधन के अनुसार, कृषि विस्तार अधिकारी के कुल 1251 पदों में से 84 प्रतिशत पद ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी पद से पदोन्नति द्वारा भरे जायेंगे। इन 84 प्रतिशत पदों में से 30 प्रतिशत पद कृषि स्नातक ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से तथा शेष 54 प्रतिशत पद गैर स्नातक ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से पदोन्नति द्वारा भरे जायेंगे। इसी प्रकार कृषि विस्तार अधिकारी के शेष 16 प्रतिशत पद भूमि संरक्षण सर्वे अधिकारी के पदों से पदोन्नति द्वारा भरे जायेंगे।



सहायक सांख्यिकी अधिकारी के कुल 138 पदों को सीधी भर्ती से भरे जाने के संबंध में संशोधन नियमों में कारण बताया गया है कि फीडिंग कैडर में शासकीय सेवक उपलब्ध नहीं होने तथा डाईंग कैडर घोषित होने से सौ प्रतिशत कोटा सीधी भर्ती से नियत किया गया है।

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि कृषि विस्तार अधिकारी के 40 पद सीधी भर्ती से भरे जाते थे। लेकिन ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को तीस-तीस साल से पदोन्नति नहीं मिल नहीं रही थी और वे रिटायर भी हो जाते थे। उन्हीं की मांग पर अब कृषि विस्तार अधिकारी के सभी पदों को पदोन्नति द्वारा भरे जाने का नया प्रावधान किया गया है।





- डा.नवीन जोशी
Tags :