🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

जहां बिजली नहीं वहां किसानों को मिलेंगे सोलर पम्प...

👤
DD
👁 17868 व्यूज
📍 Bhopal
जहां बिजली नहीं वहां किसानों को मिलेंगे सोलर पम्प...
मध्यप्रदेश के जिन ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत वितरण कंपनियां बिजली नहीं पहुंचा पाती हैं वहां अब किसानों को खेती के लिये बहुत कम अंशदान पर सोलर पम्प मिलेंगे। इसके लिये राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री सोलर पम्प योजना जारी कर दी है।



योजना के तहत किसान को 3 एचपी तक सोलर पम्प के लिये लागत का 10 प्रतिशत और उससे अधिक क्षमता के सोलर पम्प के लिये लागत का 15 प्रतिशत ही अंशदान देना होगा। बाकी व्यय राज्य एवं केन्द्रांश से पूरा होगा। इस योजना का लाभ लेने के लिये कृषि विभाग के अंतर्गत संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी के वेब पोर्टल पर आवेदन का प्रारुप उपलब्ध होगा। किसान इसके लिये आनलाईन आवेदन कर सकेंगे।

योजना में बताया गया है कि सोलर पम्पों के सोलर पैनलों से वर्ष के लगभग 330 दिन व औसतन 8 घण्टे प्रतिदिन ऊर्जा का उत्पादन होता है जबकि कृषि पम्पिंग हेतु आवश्यक्ता मात्र 100 से 120 दिन ही होती है। इसलिये शेष सोलर ऊर्जा के वैकल्पिक उपयोगों में दोहन के लिये स्थल आधारित प्रस्तावों की कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में बनी सोलर पम्प स्टीयिरिंग कमेटी द्वारा आंकलन एवं अनुमोदन किया जायेगा।



इन स्ािानों पर मिल सकेंगे सोलर पम्प :

यह योजना उन दूरदराज के क्षेत्रों में क्रियान्वित होगी, जहां विद्युत वितरण कंपनियों द्वारा विद्युत अधोसंरचना का विकास नहीं किया जा सका है और कृषि पम्पों हेतु स्थाई विद्युत कनेक्शन नहीं हैं। ये सोलर पम्प विद्युत लाईन से कम से कम 300 मीटर दूर के ग्राम/मजरे टोले में भी दिये जा सकेंगे तथा जिन क्षेत्रों विद्युत कंपनियों को ज्यादा वाणिज्यिक हानि होती है वहां भी इन्हें दिया जायेगा।



विभागीय अधिकारियों ने बताया कि नवकरणीय ऊर्जा विभाग ने सीएम सोलर पम्प योजना के तहत चिन्हित स्थलों पर करीब पन्द्रह हजार सोलर पम्प प्रदाय करने का लक्ष्य रखा है। यह योजना प्रभावशील कर दी गई है। यह योजना मार्च 2019 तक लागू रहेगी।







- डा.नवीन आनंद जोशी







Madhya Pradesh Latest News



Tags :