🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

हिन्दुस्तानी सरहद की ओर बढ़ रही पाक सेना, नीयत पर शंका, भारत हुआ सचेत!

👤
Admin
👁 18936 व्यूज
📍 1
हिन्दुस्तानी सरहद की ओर बढ़ रही पाक सेना, नीयत पर शंका, भारत हुआ सचेत!
ब्लैक फ्राइडे, यानि वो दिन जब आतंक की कालिख दुनिया के कई हिस्सों पर एक साथ बरसी। जी हां, आज का दिन यानि शुक्रवार याद किया जाएगा एक आतंकवादी नरसंहार के लिए, एक गहरी साजिश के लिए और छल के लिए। सबसे पहले आईबीएन 7 की एक्सक्लूसिव खबर। खबर ये कि हमारी सरहद के करीब पाकिस्तान अपनी फौज बढ़ा रहा है। सरहद के करीब 5 हजार से 7 हजार पाकिस्तानी फौजी बढ़ चुके हैं, पिछले 15 जून से ये सिलसिला खामोशी से लगातार जारी है। कश्मीर में पाकिस्तान की हरकतों के मद्देनजर फौज की इस तैनाती को भारत बेहद गंभीरता से ले रहा है। सवाल ये है कि आखिर पाकिस्तान की नीयत क्या है।

POK को हिंदुस्तानी जुबान में कहा जाए तो गुलाम कश्मीर, गुलाम इसलिए क्योंकि ये वैसे तो सगा भाई है कश्मीर का लेकिन गुलाम है पाकिस्तान का, यहां हुकूमत है पाकिस्तान की लेकिन पाकिस्तान हमेशा से ही इसके साथ सौतेला बर्ताव करता रहा है। यहां न नौकरियां हैं, न अच्छी शिक्षा, न सरकारी सुविधाएं और इससे आजिज जनता यहां पाकिस्तान से मांगती है आजादी। इसी POK को रौंदने जा रहे हैं पाकिस्तानी फौजी । जी हां, नेटवर्क 18 को एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है कि 15 जून से ही पाकिस्तान ने POK में फौजियों की तादाद बढ़ानी शुरू कर दी है।
Tags :