🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

पेड पर न्यूज पर निगरानी के लिए राज्य स्तरीय एमसीएमसी कमेटी की बैठक

👤
PDD
👁 18113 व्यूज
📍 Bhopal
पेड पर न्यूज पर निगरानी के लिए राज्य स्तरीय एमसीएमसी कमेटी की बैठक
21 मार्च 2017, मध्यप्रदेश के अटेर एवं बाँधवगढ़ विधानसभा उप चुनाव के दौरान संदेहास्पद पेड न्यूज पर निगरानी के लिए राज्य स्तरीय एमसीएमसी (मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनीटरिंग कमेटी) की आज बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती सलीना सिंह ने की।



श्रीमती सलीना सिंह ने समिति के सदस्यों को बताया कि राज्य स्तरीय कमेटी पेड न्यूज एवं मीडिया सर्टिफिकेशन पर जिला स्तरीय कमेटी के निर्णय के विरुद्ध की गई अपील पर भी सुनवाई करेगी। कमेटी जिला एवं राज्य स्तरीय विज्ञापन प्रमाणन समिति के निर्णय के विरुद्ध अपील पर सुनवाई निर्णय करेगी। जिला एमसीएमसी द्वारा संदेहास्पद पेड न्यूज पर पारित निर्णयों के विरुद्ध सुनवाई कर और निर्णय लिया जायेगा। साथ ही पेड न्यूज के प्रकरणों को स्व-विवेक से संज्ञान में लेकर रिटर्निंग ऑफिसर को कार्यवाही के लिए भेजा जायेगा।



श्रीमती सलीना सिंह ने सदस्यों से अपेक्षा की कि वे अटेर व बाँधवगढ़ उप चुनाव को देखते हुए समाचार-पत्रों, दूरदर्शन इत्यादि के विज्ञापन समाचार का अवलोकन और विश्लेषण करें। आयोग के निर्देशों का उल्लंघन होने पर उसे कमेटी के संज्ञान में लाया जाये।



बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एस.एस. बसंल, समिति के सदस्य यूनीवार्ता के ब्यूरो प्रमुख प्रशांत जैन, पीटीआई के ब्यूरो प्रमुख मनीष श्रीवास्तव, दूरदर्शन केन्द्र के शशिन राय और आकाशवाणी के शारिक नूर उपस्थित थे।



Tags :