🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

भूगोल में गोंड आदिवासियों को बताया गाय का मांस खाने वाला, किताब पर प्रतिबंध

👤
DD
👁 18983 व्यूज
📍 Bhopal
भूगोल में गोंड आदिवासियों को बताया गाय का मांस खाने वाला, किताब पर प्रतिबंध
22 मार्च 2017, मध्य प्रदेश विधानसभा में बुधवार को एमए भूगोल की किताबा में गोंड आदिवासियों को गौ-मांस खाने वाला बताने पर कांग्रेस ने खूब हंगामा किया। हालांकि इस बीच शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया ने कहा कि, सरकार ने इस पुस्तक और उसके लेखक को ब्लैक लिस्टेड कर दिया है।

नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने उठाया मामला...



आदिवासियों का अपमान...

-बुधवार को विधानसभा में शून्यकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने एम.ए. भूगोल के सिलेबस में पढ़ाई जा रही 'भारत का भूगोल' का उल्लेख करते हुए कहा कि, इसमें गोंड आदिवासियों को गाय का मांस खाने वाला बताया गया है। यह गोंड आदिवासियों का अपमान है।

-उन्होंने गोंडवाना साम्राज्य का भी हवाला दिया। इसके बाद कांग्रेस विधायक गर्भगृह के पास जाकर हंगामा करने लगे। इसी बीच शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया ने बताया कि पुस्तक और उसके लेखक हरीश खत्री को ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है।



-इसके बावजूद कांग्रेस ने हंगामा जारी रखा। भारी शोरगुल के बीच अध्यक्ष ने अपनी कार्रवाई पूरी की। दोपहर करीब 1.30 विधानसभा गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।



-कांग्रेस का आरोप है कि यह किताब 'कैलाश पुस्तक सदन भोपाल' द्वारा प्रकाशित की गई है। इस किताब में लिखा गया है की मध्य प्रदेश की आदिवासी जनजाति गोंड का अर्थ होता है गाय को मारने वाला और गाय का मांस खाने वाला।



शिक्षा मंत्री ने कहा -

-विधानसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद परिसर में मीडिया से चर्चा करते हुए पवैया ने कहा कि यह एक निजी प्रकाशक का प्रकाशन है, सरकारी नहीं। जबलपुर के महाकौशल कॉलेज की लाइब्रेरी के लिए यह किताब खरीदी गई थी।

-उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि कॉलेज के प्राचार्य और खरीदी करने वाले अधिकारी को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। इस किताब को वहां से हटवा भी रहे हैं।

-पवैया ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस का इतिहास है कि उन्होंने गौमाता का खून बहाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हार की हताशा में अनर्गल आरोप लगा रही है।

-इस मामले में प्रदेश सरकार के मंत्री गोपाल भार्गव, गौरीशंकर बिसेन, जयंत मलैया और नरोत्तम मिश्रा सरकार का बचाव करते नजर आए।



कांग्रेस ने कहा -

-विधानसभा परिसर में ही मीडिया से चर्चा करते हुए नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह सहित कांग्रेस के अन्य नेताओं ने इस मामले में सदन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के वक्तव्य की मांग करते हुए सरकार को आदिवासी विरोधी बताया।

-सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के वक्तव्य के साथ पुस्तक के लेखक और संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए किताब को पाठ्यक्रम से बाहर करना चाहिए।

-नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि एमए भूगोल की इस किताब के बारे में कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने जानकारी दी थी। इस किताब में कहा गया है कि गोंड जाति के लोग गाय को मारते हैं और उसका मांस खाते हैं। इस पुस्तक के प्रकाशक कैलाश पुस्तक सदन और लेखक हरीश कुमार खत्री हैं। इन पर कार्रवाई होनी चाहिए।

Tags :