🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

भोपाल लखनऊ के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 30 मार्च से

👤
प्रतिवाद
👁 18594 व्यूज
📍 Bhopal
भोपाल लखनऊ के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 30 मार्च से
रेलवे द्वारा गर्मियों में बढ़ रही यात्रियों की भीड़ के चलते भोपाल से लखनऊ के लिए सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेन 30 मार्च से 29 जून तक चलाई जाएगी।

गाड़ी क्रं. 01683 भोपाल-लखनऊ के बीच 30 मार्च से 29 जून तक प्रत्येक गुरूवार को भोपाल से सुबह 10 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेगी। ये गाड़ी उसी दिन रात 20.35 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी क्रं. 01684 लखनऊ-भोपाल स्पेशल ट्रेन 31 मार्च से 30 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। ये गाड़ी लखनऊ से रात 00.15 बजे प्रस्थान कर उसी दिन सुबह 11.30 बजे भोपाल पहुंचेगी। इस गाड़ी में 1 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 3 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 10 द्वितीय श्रेणी शयनयान कोच, 4 सामान्य श्रेणी, 2 एसएलआर सहित 20 कोच के साथ चलेगी। ये गाड़ी दोनों दिशाओं में विदिशा, बीना, ललितपुर, झांसी, उरई, पुखरायां, कानपुर, लखनऊ स्टेशनों पर रूकेगी।



1 अप्रैल से बदलेगा जबलपुर-हबीबगंज एक्सप्रेस का समय

जबलपुर से हबीबगंज आने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस के समय में परिवर्तन किया गया है। यह ट्रेन अब जबलपुर से सुबह 5.30 बजे चलेगी। जो सुबह 11 बजे हबीबगंज आएगी। हालांकि हबीबगंज से जबलपुर के बीच चलने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
Tags :