🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

सामंतशाही हो रही है इसलिए मैं आज ही लालबत्ती वापस करता हूं- नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह

👤
DD
👁 18683 व्यूज
📍 Bhopal
सामंतशाही हो रही है इसलिए मैं आज ही लालबत्ती वापस करता हूं- नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह
24 मार्च 2017, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने शून्यकाल के दौरान आज खुद को मिलने वाली लालबत्ती छोड़ने की घोषणा की। उन्होंने सदन में कहा कि जिस तरह से पंजाब, उत्तरप्रदेश में लालबत्ती वहां की सरकारों द्वारा बंद की गई है। उसी तरह मध्यप्रदेश में भी इसे बंद किया जाना चाहिए। सिंह ने कहा कि ये नई सामंतशाही हो रही है। इसलिए मैं आज ही लालबत्ती वापस करता हूं। इस पर मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि पहले यह विचार क्यों नहीं आया तो नेता प्रतिपक्ष सिंह ने कहा कि पहले भी जब मैं मंत्री था तो लाल बत्ती नहीं लगाई। इसकी जांच कराई जा सकती है।



157 लाख टन अनाज सड़ने की हो उइक जांच

सरकारी गोदामों में दो साल में 157 लाख टन अनाज सड़ने का मामला आज शून्यकाल में विधानसभा में उठा। विधायक तरुण भनोट ने सीबीआई जांच की मांग की और शराब माफिया के इशारे पर किया गया षड़यंत्र बताया। उन्होंने कहा कि गरीब भूखे मर रहे हैं और सरकार अनाज नहीं बांट पा रही, वह गोदामों में सड़ रहा है। विधायक भनोट ने संसद में केंद्रीय खाद्य मंत्री के दो दिन पहले दिए बयान का हवाला देते हुए कहा कि चावल, गेहूं समेत अन्य अनाज की खराबी की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दो सालों में 3800 करोड़ रुपए का अनाज सड़ने की बात केंद्र सरकार ने स्वीकार की है। राज्य सरकार इस पर अपना जवाब दे और जांच की घोषणा करे। शून्यकाल के दौरान ही विधायक सचिन यादव ने कहा कि उनके क्षेत्र में किसानों की सहमति के बिना गेहूं उपार्जन के बदले मिलने वाली राशि से कर्ज का समायोजन हो रहा है। इससे किसानों में आक्रोश है। सुखेन्द्र सिंह बना ने कहा कि हनुमना और रघुनाथ गढ़ में क्रेशर से प्रदूषण चल रहा। सड़कें खराब हो रही हैं। इस मामले में कार्रवाई हो।



वित्त अधिकार छीने तो पद पर क्यों हैं, सागर महापौर, कर रहे गड़बड़ी

सागर के महापौर अभय दरे को पद से हटाने का मामला आज विधानसभा में उठा। शून्यकाल में कांग्रेस के हर्ष यादव ने कहा कि रिश्वत मामले में आडियो सामने आने के बाद सरकार ने महापौर के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार छीन लिए हैं फिर उन्हें पद से क्यों नहीं हटाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि महापौर मलिन बस्तियों में कराए जा रहे कामों में अनियमितता कर रहे हैं।



परीक्षा के बीच काटी 13 हजार गांवों की बिजली, 29 मार्च को कांग्रेस का आंदोलन



कांग्रेस विधायक मुकेश नायक ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार ने बिजली बिल न भरे जाने पर प्रदेश के 13 हजार गांवों की बिजली काट दी है। इससे परीक्षाओं के समय छात्रों को परेशानी हो ही रही है। फसल कटाई का समय होने के कारण किसान भी परेशान हैं। उन्होंने कह कि बिजली कंपनियों को फायदा देने की नीयत से सरकार ने अभी तक सब्सिडी के चार हजार करोड़ रूपए किसानों के खातों में ट्रांसफर नहीं किए है। उन्होंने कहा कि स्थिति नहीं सुधरी तो कांग्रेस 29 मार्च से पूरे प्रदेश में धरना आंदोलन करेगी।



Tags :