🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

मंत्रालय में यौन उत्पीडऩ की छह शिकायतें

👤
DD
👁 18108 व्यूज
📍 Bhopal
मंत्रालय में यौन उत्पीडऩ की छह शिकायतें
25 मार्च 2017, भोपाल के वल्लभ भवन में स्थित मंत्रालय में गठित यौन उत्पीडऩ समिति के समक्ष छह शिकायतें आईं जिनमें से चार का निराकरण किया गया तथा दो लंबित हैं। इनमें मंत्रालय के आयुष विभाग की भृत्य श्रीमती बुधिया ने आयुष विभाग के अनुभाग अधिकारी एनजी सोहनी के विरुध्द, मंत्रालय की सहायक ग्रेड-2 श्रीमती मोहिनी नामदेव ने महिला पोलिटेक्निक भोपाल के ग्रंथपाल एसएस परिहार के विरुध्द, मंत्रालय में पदस्थ प्रधान आरक्षक श्रीमती गीता कीर ने सुरक्षा कार्यालय मंत्रालय के पीसी शर्मा एवं सत्येन्द्र चौबे के विरुध्द तथा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा विभाग की सहायक ग्रेड-3 श्रीमती स्मृति मालवीय ने मंत्रालय स्थित स्कूल शिक्षा विभाग के ओएसडी आरके त्रिवेदी के विरुध्द यौन उत्पीडऩ करने की शिकायत की थी जिनका निराकरण कर दिया गया है। इसी प्रकार, मंत्रालय स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा की वरिष्ठ सहायक श्रीमती सुवर्णा सप्रे ने मंत्रालय के नगरीय प्रशासन विभाग के सहायक ग्रेड-2 शेख मुजीब के विरुध्द तथा मंत्रालय के सहकारिता विभाग की अवर सचिव श्रीमती गायत्री पाराशर ने मंत्रालय के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव के निज सहायक अवतार सिंह मेहरा के खिलाफ यौन उत्पीडऩ की शिकायत की जो अभी निराकरण के लिये लंबित हैं।





- डॉ नवीन जोशी
Tags :