🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

दो गैर-मुकम्मल लोगों की संपूर्ण प्रेम कहानी 'ढाई किलो प्रेम'

👤
PDD
👁 20211 व्यूज
📍 Bhopal
दो गैर-मुकम्मल लोगों की संपूर्ण प्रेम कहानी 'ढाई किलो प्रेम'
बालाजी टेलिफिल्म्स और संदीप सिकंद की तरफ से स्टार प्लस का नया शो देगा गैर-मुकम्मल लोगों को मुस्कराने की वजह

हर पूरी चीज के अपने अधूरेपन होते हैं। आगरा की पृष्ठभूमि में रची कहानी 'ढाई किलो प्रेम' एक आम जिंदगी से जुड़ी सहज प्रेम कहानी है जहां दो इंसान दीपिका और पीयूष खूबसूरती की परिभाषाओं को तोड़ते हुये एक दूसरे में अपने प्यार और आत्मविश्वास को हासिल करते हैं। बालाजी टेलिफिल्म्स और संदीप सिंकद द्वारा निर्मित शो स्टार प्लस की नयी पहल 'स्टार प्लस दोपहर' का हिस्सा होगा जो टेलिविजन में दोपहर वाले स्लॉट के नये मानक स्थापित करेगा।



नीरज बालियां निर्देशित यह शो 3 अपै्रल से हर सोमवार से शनिवार दोपहर 2 बजे प्रसारित होगा।

ढाई किलो प्रेम दो ऐसे इंसानों की कहानी है जो संपूर्णता के प्रचलित प्रतिमानों पर खरे नहीं उतरते लेकिन उनकी कहानी हमें संपूर्णता की परिभाषा पर फिर से सोचने को मजबूर कर देगी। चेहरे से वे दोनों किसी को भी परफेक्ट जोड़ी लग सकते हैं लेकिन भीतर से जिंदगी के प्रति उनका नजरिया बिल्कुल अलग है। आत्मविश्वासी और हंसमुख दीपिका की शादी पीयूष से हो जाती है जो बिना आत्म सम्मान वाला है और समाज में अपनी कमियों को छिपाने के लिये एक परफेक्ट महिला से शादी करना चाहता है। यहां से दीपिका और पीयूष की एक दूसरे में प्यार और आत्मविश्वास खोजने की कहानी शुरू होती है।



मेहरजान माजदा पीयूष का मुख्य किरदार निभा रहे हैं जबकि अंजलि आनंद दीपिका का मुख्य किरदार निभा रही हैं। शो में किरण करमाकर, किश्वर मर्चेण्ट आदि दिग्गज कलाकार भी शामिल हैं।



देखिए दीपिका और पीयूष को 'ढाई किलो प्रेम' में 3 अप्रैल से सिर्फ स्टार प्लस पर
Tags :