🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

खुशखबरीः पेट्रोल 2 रुपये 25 पैसे सस्ता, डीजल के दाम 42 पैसे घटे

👤
Admin
👁 18919 व्यूज
📍 1
खुशखबरीः पेट्रोल 2 रुपये 25 पैसे सस्ता, डीजल के दाम 42 पैसे घटे
महंगाई के मोर्चे पर आम आदमी को बड़ी राहत मिली है. आज पेट्रोल और डीजल के दाम में बड़ी कटौती हुई है. एक ओर जहां पेट्रोल 2 रुपये 25 पैसे सस्ता हो गया है और डीजल के दाम में 42 पैसे की कटौती की गई है. इस खबर के बाद महंगाई से जूझ रहे आम आदमी को बड़ी राहत मिली है. लगातार दूसरी बार इस महीने में पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी हुई है. घटी हुई कीमतें आज आधी रात से लागू हो जाएंगी.

1 जुलाई को पेट्रोल के दामों में 89 पैसे और डीजल के दामों में 49 पैसे की कमी की गई थी. हालांकि इससे पहले 1 मई के बाद लगातार 4 बार ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी.

तेल कंपनियां हर 15 दिन में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों की समीक्षा करती हैं और अंतर्राष्ट्रीय क्रूड के दामों के आधार पर घरेलू तेल कीमतों में बदलाव करती हैं. अगर 16 अप्रैल की कटौती को छोड़ दें तो मार्च के बाद से पेट्रोल की कीमतें 9.04 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 11.05 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ चुके हैं.
Tags :