🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

सुरा प्रेमियों के लिए बुरी खबर, 10 फीसदी बढ़े बोतल के दाम

👤
PDD
👁 18458 व्यूज
📍 Bhopal
सुरा प्रेमियों के लिए बुरी खबर, 10 फीसदी बढ़े बोतल के दाम
सुरा प्रेमियों के लिए बुरी खबर है। सुराप्रेमियों को अब अंग्रेजी शराब व बीयर पीना मंहगा पड़ेगा। शराब के रेट में एक बार फिर बढोत्तरी कर दी गई है। ये दरें गुरूवार से लागू हो जाएगी।



इन दरों पर अब मिलेगी शराब

नई दरों के अनुसार क्वाटर, हाफ, 90 एमएल और बीयर एमआरपी (मेक्सिमम रिटेल प्राइज) पर ही मिलेगी। हालांकि फुल बोतल शराब को इससे दूर रखा गया है। बोतल के वर्तमान मूल्य में दस प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई है। नई दर भी एमआरपी से कम ही रहेगी। यह निर्णय बुधवार को अबकारी व शराब कारोबारियों की बैठक में लिया गया है।



प्राप्त जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग ने जो दरें जारी की थी, उसको लेकर बुधवार को शराब व्यवसायियों की बैठक हुई। इसमें शराब की दरों को लेकर तीन घंटे तक मशक्कत चली। अंत में शराब कारोबारी क्वाटर, हाफ और 90 एमएल एवं बीयर के दामों को एमआरपी पर बेचने पर सहमति बनी। इसका समर्थन सभी ने किया। पूरी बोतल के दामों में वर्तमान दर से दस फ ीसदी की बढ़ोत्तरी की गई। इसके पीछे शराब ठेकेदारों का तर्क है कि हाफ. क्र्वाटर की अपेक्षा बोतल की सेल कम है। ऐसे में इसकी दरों में मामूली बढ़ोत्तरी की गई है। सूत्रों की मानें तो घाटे में चल रहे शराब ठेकेदारों ने इस बढ़ोत्तरी को सही ठहराया हैं। नई दरों से उन्हें घाटे से उबरने में मदद मिलेगी।



देशी में भी 12 फीसदी की बढ़ोत्तरी

महंगाई का असर सिर्फ अंग्रेजी शराब पर ही नहीं, बल्कि देशी शराब भी पड़ा है। देशी शराब के क्र्वाटर और हाफ को एमआरपी पर लाया गया है। गुरूवार से जारी नई दरों के हिसाब से प्लेन देशी 55 रुपए पाव और मसाला देशी 65 रुपए पाव मिलेगा। वहीं गोवा का क्र्वाटर 90 रुपए पर मिलेगा।



Tags :