🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

प्रोफेसर्स नहीं लौटाते हैं उत्तरपुस्तिकायें

👤
प्रतिवाद
👁 18007 व्यूज
📍 Bhopal
प्रोफेसर्स नहीं लौटाते हैं उत्तरपुस्तिकायें
मध्य प्रदेश के कई महाविद्यालयीन प्रोफेसर्स संबंधित विश्वविद्यालयों द्वारा दिये गये कार्य यथा प्रश्न-पत्र बनाने एवं उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन नहीं करते हैं तथा उन्हें दी गई सामग्री भी नहीं लौआते हैं। यह तथ्य राज्य शासन द्वारा हाल ही में उच्च शिक्षा विभाग के क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालकों को भेजे निर्देश से सामने आई है।



निर्देश में कहा गया है कि विश्वविद्यालयों द्वारा प्रदेश के महाविद्यालयों में कार्यरत प्राध्यापकों को प्रश्न-पत्रों के निर्माण एवं उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन संबंधी कार्य सौंपे जाने पर उनके द्वारा उक्त कार्य हेतु कतिपय प्रकरणों में मना किया जाता है एवं उन्हें भेजी गई सामग्री वापस नहीं की जाती है और न ही अस्वीकृति की सूचना विश्वविद्यालयों को दी जाती है। इसके कारण कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है।

निर्देश में आगे कहा गया है कि राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक अपने क्षेत्रान्तर्गत महाविद्यालयों के प्राचार्य/प्राध्यापकों को स्पष्ट निर्देश दें कि उनके द्वारा परीक्षा संबंधी कार्यों को सामान्य परिस्थिति में अस्वीकार न करें। विशेष परिस्थिति में परीक्षा संबंधी कार्य न किये जाने की सूचना प्राचार्य के माध्यम से कारण सहित संबंधित विश्वविद्यालय के कुलसचिव को अवगत करायें। ऐसा न करने पर उनके विरुध्द कार्यवाही की जायेगी।





- डॉ नवीन जोशी
Tags :