🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

इंदौर की खण्डवा रोड पर नया आई.टी. पार्क

👤
PDD
👁 18023 व्यूज
📍 Bhopal
इंदौर की खण्डवा रोड पर नया आई.टी. पार्क
7 अप्रैल 2017, इंदौर में आईआईटी और आईआईएम एक ही स्थान पर होने पर कुशल एवं अर्द्ध-कुशल श्रम की माँग बढ़ी है। इस बात को ध्यान में रखते हुए उद्योग-वाणिज्य विभाग द्वारा इंदौर की खण्डवा रोड पर नया आई.टी. पार्क विकसित किया जा रहा है।



नया आई.टी. पार्क 19 हजार 930 वर्ग मीटर में तैयार किया जा रहा है। आई.टी. पार्क भवन की ऊँचाई 30 मीटर रखी गयी है। पार्क में अब तक अधोसंरचना विकास कार्य पर 11 करोड़ रुपये खर्च किये जा चुके हैं। पार्क में आई.टी. इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेली-कम्युनिकेशन उद्यमियों के लिये उचित स्थान रखा गया है। पार्क में इंदौर एकेव्हीएन कार्यालय, बिल्डिंग मैनेजमेंट कंट्रोल सिस्टम, दो मंजिल पर वाहनों की पार्किंग व्यवस्था रहेगी। छठवीं, सातवीं और आठवीं मंजिल पर आई.टी. इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेली-कम्युनिकेशन कार्यालय डिजाइन किये गये हैं। इसके साथ ही पार्क में कॉन्फ्रेंस हॉल भी तैयार किया जा रहा है। नये आई.टी. पार्क के विकास के लिये कुल 44 करोड़ 34 लाख रुपये मंजूर हुए हैं।









Madhya Pradesh Latest News



Tags :