🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

'गधा विकास कार्यक्रम' में एक अरब रुपए का निवेश

👤
PDD
👁 25737 व्यूज
📍 Bhopal
'गधा विकास कार्यक्रम' में एक अरब रुपए का निवेश
पाकिस्तान में गधों के भाव बढ़ने वाले हैं. यहां से गधे अब चीन जाएंगे. इसके लिए वो 'गधा विकास कार्यक्रम' में एक अरब रुपए का निवेश कर रहा है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक ये सब ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा में चीन के निवेशकों को आकर्षित करने के लिए किया जा रहा है.



आधिकारिक दस्तावेज़ के मुताबिक इस प्रांत में गधों की तादाद बढ़ाने की पहल इसलिए की गई है क्योंकि चीन में इनकी खाल काफी उपयोगी है. इस खाल का इस्तेमाल अन्य चीज़ों के अलावा दवाएं बनाने में किया जाता है.



पाकिस्तानी अख़बार एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक एक अरब रुपए का 'ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा-चीन सस्टेनेबल डंकी डेवलपमेंट प्रोग्राम' चीनी निवेश आकर्षित करने के लिए प्रांत की ओर से तैयार कई इनवेस्टमेंट पोर्टफ़ोलियो का हिस्सा है.

46 अरब डॉलर का चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर बन रहा और इसमें चीन काफ़ी पैसा लगा रहा है.



दस्तावेज़ में कहा गया है कि इस महीने चीन में दो दिनों का जो रोड शो होगा उसमें गधों से जुड़ा ये प्रस्ताव निवेशकों के सामने रखा जाएगा.



International News, Donkey





इसमें आगे लिखा है, "प्रस्तावित परियोजना के तहत स्थानीय गधों की सेहत में सुधार आएगा जिससे उन्हें पालने वाले समुदाय की सामाजिक-आर्थिक दर्जे में भी सुधार होगा. नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होगा और गधों का प्रजनन कराने वाले लोगों की क्षमता विस्तार होगा."



ये मामला पाकिस्तान से लेकर भारत के सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. कुछ लोग इस पर यक़ीन नहीं कर पा रहे हैं जबकि दूसरे तंज़ कस रहे हैं.



मजीद बलूच ने टि्वटर पर लिखा है, "ऐसा लगता है कि चीन पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर भविष्य में डंकी कॉरिडोर बन जाएगा."

अदगर आलम ने कहा, "पीटीआई और केपीके सरकार की पॉलिसी है कि पाकिस्तान को अक्लमंद और प्रगतिशील मुल्क़ बनाने के लिए सारे गधे वहां से एक्सपोर्ट कर दिए जाएंगे."



अंशुल सक्सेना को इस बाद पर ज़रा देर से यक़ीन आया. उन्होंने लिखा है, "पाकिस्तान चीन के लिए गधों का प्रजनन बढ़ाने जा रहा है. मैं मज़ाक नहीं कर रहा, ये हक़ीक़त है. पाकिस्तान में गधों से जुड़ी परियोजना एक अरब डॉलर की है."



Tags :