🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

नये सॉफ्टवेयर की मदद से मध्यप्रदेश की ट्रेजरी होंगी पेपरलेस

👤
PDD
👁 18344 व्यूज
📍 Bhopal
नये सॉफ्टवेयर की मदद से मध्यप्रदेश की ट्रेजरी होंगी पेपरलेस
11 अप्रैल 2017, प्रदेश की ट्रेजरी नवीन सॉफ्टवेयर आई.एफ.एम.आई.एस. के अन्तर्गत आने के कारण पेपरलेस होने जा रही है। ट्रेजरी के पेपरलेस होने से अब आहरण एवं संवितरण अधिकारियों द्वारा कोषालय में देयक ऑनलाइन प्रस्तुत किये जायेंगे। देयक से संबंधित सभी आवश्यक प्रशासकीय स्वीकृतियाँ लॉगिन के माध्यम से ऑनलाइन ही भेजने की व्यवस्था रहेगी। नयी व्यवस्था में अब प्रत्येक कर्मचारी के एम्पलाई कोड के माध्यम से लॉगिन द्वारा सेवा-पुस्तिका, सभी प्रकार के अवकाश की स्वीकृति, जी.पी.एफ., डी.पी.एफ. अग्रिम आहरण किया जाना, शैक्षणिक योग्यता, जाति और अन्य व्यक्तिगत जानकारियाँ स्वयं के पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन द्वारा आवेदित की जायेंगी। इस पर सक्षम अधिकारी द्वारा स्वीकृति भी लॉगिन पासवर्ड से ही प्रदान की जायेगी।



राज्य शासन द्वारा अधिकारी एवं कर्मचारी को 7वाँ वेतनमान शीघ्र भुगतान किया जाना है। इसके लिये वेतन निर्धारण की आवश्यकता होगी। कहा गया है कि समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सेवा-पुस्तिका ऑनलाइन आई.एफ.एम.आई.एस. के अन्तर्गत कार्यालय प्रमुख द्वारा अपलोड की जाये। यह जानकारी अनिवार्य रूप से 15 अप्रैल 2017 तक संभागीय संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा को भेजा जाना सुनिश्चित किया जाये। इसके बाद ही वेतन निर्धारण की जानकारी संबंधित को ऑनलाइन ही भेजी जायेगी।



वित्त विभाग ने IFMIS की कार्य प्रक्रिया में आने वाली कठिनाई के लिये टाटा कन्सल्टेंसी सर्विस के हेल्प डेस्क नं. 18001028244 पर सम्पर्क करने के लिये कहा है। निर्देशों में कहा गया है सभी शासकीय कार्यालय वेतन आहरण से पहले वास्तविक कर्मचारियों की संख्या एवं पद संख्या का मिलान करना सुनिश्चित करें। किसी प्रकार की भिन्नता आने पर कोषालय से सम्पर्क किये जाने के लिये कहा गया है। कोषालय से किये जाने वाले समस्त पत्र व्यवहार IFMIS के अंतर्गत कोषालय के ई-मेल [email protected] पर ही भेजे जायें।





Tags :