🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

भोपाल में पाकिस्तानी जासूस का 'ख्याल' रख रही पुलिस

👤
DD
👁 18643 व्यूज
📍 Bhopal
भोपाल में पाकिस्तानी जासूस का 'ख्याल' रख रही पुलिस
12, अप्रैल 2017, पाकिस्तानी सैनिक अदालत ने भले ही भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को जासूसी के आरोप में मौत की सजा सुनाई हो, लेकिन भोपाल पुलिस लगभग एक साल से पाकिस्तानी जासूस साजिद मुनीर का ख्याल रख रही है।



पकिस्तान के साजिद मुनीर को जासूसी का आरोप साबित होने के बाद 12 साल कैद की सजा सुनाई गई थी, लेकिन सजा पूरी होने के बाद पाकिस्तान ने मुनीर के प्रत्यर्पण को लेकर भारत सरकार की अपील का कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद से मुनीर भोपाल पुलिस की जिम्मेदारी बन गया और लगभग 10 महीने से डीएसबी (डिस्ट्रिक्ट स्पेशल ब्रांच) उसका ख्याल रख रही है।



भोपाल पुलिस ने कई बार मुनीर को उसके देश वापस भेजने के लिए लिखा है, लेकिन पकिस्तान से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर मुनीर भोपाल पुलिस की जिम्मेदारी बन गया है। पिछले हफ्ते भी डीएसबी ने विदेश मंत्रालय को लिखा था, लेकिन अभी तक इस पर कोई जवाब नहीं आया है।
Tags :