×

रोप स्किपिंग खेल को मिली बड़ी सफलता

Location: Bhopal                                                 👤Posted By: DD                                                                         Views: 2972

Bhopal: भोपाल 28 जुलाई 2018। वर्ष 2018 सत्र के लिए जारी अखिल भारतीय विश्वविद्यालय खेल कैलेंडर में रोप स्किपिंग खेल यनि रस्सी कूद को सम्मिलित कर लिया गया है। रोप स्किपिंग फेडरेशन आफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया है कि वर्तमान में रोप स्किपिंग शालेय स्तर पर स्कूल गेम्स में शामिल है। अब विश्विद्यालय स्तर पर भी रोप स्किपिंग के सम्मिलित होने से कालेज के विधार्थियों को भी इसका लाभ मिलेगा।



इस उपलब्धि पर फेडरेशन के महासचिव निदेर्श शर्मा, एस.जी.एफ.आई. के उपाध्यक्ष आलोक खरे एवं एस.जी.एफ.आई. के तकनीकी चेयरमैन भी.पी. सक्सेना, प्रमोद अवस्थी कार्यकारी अध्यक्ष आर.एस.एम.पी. दीवानचंद्र मोली, यशवंत सिंह कुशवाह, संदीप राठैर, इमाम बख्श सौदागर, संतोषी वर्मा, रियाज हसन आदि ने इस खेल की उपल्ब्धि पर बधाईयां दी है।



Related News

Latest News

Global News