Bhopal: भोपाल 14 जनवरी 2022। प्रदेश के सभी विभागों को सोशल मीडिया फेसबुक एवं ट्वीटर पर बने विभागीय अकाउण्ट में अपने फोलाअर बढ़ाने होंगे। इसके लिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिये हैं।
इस पर अमल करते हुये जल संसाधन विभाग ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों से कहा है कि शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार सोशल मीडिया के माध्यम से किया जा रहा है। राज्य स्तर पर जल संसाधन विभाग की फेसबुक एवं टवीटर आईडी जनसंपर्क विभाग द्वारा संचालित की जा रही है। फेसबुक एवं ट्वीटर पर बनी दोनों विभागीय आईडी की लिंक अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाकर फॉलोअर की संख्या में वृद्धि कराई जाना है। इसलिये इन्हें विभिन्न सोशल मीडिया ग्रुप व अन्य माध्यमों से शेयर कर विभागीय अधिकारी/कर्मचारियों के अलावा अन्य विभागों, स्व-सहायता समूह सदस्यों, आम-जन तक पहुंचाकर अधिक से अधिक लोगों को जोडक़र लोकप्रियता बढ़ाई जाना सुनिश्चित करें। साथ ही विभाग के कछार/कार्यालय के अंतर्गत विभिन्न विभागीय योजनाओं/कार्यक्रमों से सबंधित विडियो/ आर्टिकल/ हितग्राहियों के साक्षात्कार/ सफलता की कहानी/ विशिष्ट उपलब्धियां/रोचक तथ्य इत्यादि की जानकारियां राज्य जल संसाधन आंकड़ा एवं विश्लेषण केन्द्र, बोधी के ईमेल पर उपलब्ध करायें।
- डॉ. नवीन जोशी
सोशल मीडिया पर विभागों को अपने फालोअर बढ़ाने होंगे
Location:
Bhopal
👤Posted By: DD
Views: 2940
Related News
Latest News
- लोकसभा चुनाव 2024: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के बहाने साइबर बदमाशों ने 35 भोपालवासियों को ठगा
- गूगल ने इजरायल विरोधी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
- Apple और Google सरकारों से भी ज्यादा खतरनाक हैं!: टेलीग्राम संस्थापक ड्यूरोव
- आइसक्रीम का मज़ा लें, पर संभलकर!
- भारत में अद्भुत खोज: मेंढक के शरीर से उगता हुआ मशरूम!