×

स्कोडा कुशाक का ओनिक्‍स एडिशन लॉन्च

Location: Bhopal                                                 👤Posted By: prativad                                                                         Views: 3739

Bhopal: 28 मार्च 2023। स्कोडा ऑटो इंडिया ने आठ साल या 150,000 किमी की प्रभावी वारंटी के साथ उपभोक्ता के मालिकाना हक और संतुष्टि के क्षेत्र में क्रांति लाने के बाद, कुशाक ओनिक्‍स एडिशन को लॉन्‍च किया है। ओनिक्‍स एडिशन उपभोक्ता के फीडबैक के आधार पर लॉन्च किया गया है। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को ज्यादा संतुष्टि और उनके रुपये का उच्‍च मूल्य प्रदान करना है।

स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रैंड डायरेक्टर पेट्र सॉल्क ने कहा, ?इंडिया 2.0 प्रोजेक्ट के तहत कुशाक पहली पेशकश थी। यह भारत में हमारी वृद्धि की महत्‍वाकांक्षाओं को पूरा करने में महत्‍वपूर्ण है। उपभोक्ताओं की नई-नई जरूरतों को पूरा करने के ट्रेंड्स और प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए हमने अपने प्रॉडक्ट्स की रेंज को नया और समकालीन बनाया है। यह प्रॉडक्ट 2023 और उसके बाद विकास की रफ्तार को बनाए रखने में प्रमुख भूमिका निभाएगा। कुशाक का नया ओनिक्‍स एडिशन इसी दिशा में एक कदम है। हमने कुछ नए फीचर्स लॉन्च किए हैं, जो इससे पहले भारत की सबसे सुरक्षित कार के सबसे हाई वैरिएंटिस में ही मिलते थे। इससे उपभोक्ताओं को उनके पैसे का बेहतरीन मूल्य मिलता है और उन्हें और स्कोडा इंडिया के चाहने वालों को अपनी पसंद के ढेरों विकल्प मिलते हैं।?

स्कोडा की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी के मौजूदा एक्टिव और एंबिशन वैरिएंट्स की विशेषताओं को समेट कर ओनिक्‍स एडिशन लॉन्च किया गया था। कुशाक ओनिक्‍स एडिशन के बाहरी भाग में डेटाइम रनिंग लाइट्स के साथ स्कोडा की क्रिस्टलाइन के एलईडी हेडलैंप दिए गए हैं, जो इससे पहले एंबिशन और हाई वैरिएंट्स की कारों में उपलब्ध थे। कार के पिछले भाग के लिए रियर और डिफॉगर की मांग सबसे ज्यादा की जा रही थी। ओनिक्‍स एडिशन में यह फीचर उपलब्ध है। कार के इस वर्जन में फ्रंट फॉगलैंप्स भी है, इसमें कॉर्नरिंग लाइट्स का फंक्शन और ओनिक्‍स के अल्ट्रामॉडर्न साइड फॉइल्स भी हैं। कार के स्टील व्हील्स पर नए टेक्टॉन व्हील कवर हैं और एसयूवी के बी-पिलर पर ?ओनिक्‍स? का बैज भी लगा है।

कार के भीतरी हिस्से में कई बदलाव किए गए हैं। कार के ओनिक्‍स एडिशन में ऑटो ए/सी और एयर कंट्रोल के साथ स्कोडा का टच कंट्रोल क्लाइमैट्रोनिक फंक्शन भी है। यह फीचर इससे पहले केवल एंबिशन और हाई वैरिएंट की कारों में ही उपलब्ध था। इसके अतिरिक्त इसकी स्कफ प्लेट पर ओनिक्‍स अंकित है। ओनिक्‍स में फैब्रिक से बनी हुई नए डिजाइन की छिद्र वाली लेदर की सीटें हैं। इस कार के उपभोक्ताओं को ओनिक्‍स लिखे हुए टैक्सटाइल मैट और स्टैंडर्ड मेमोरी फोम कुशन भी मिलते हैं।

? स्कोडा ऑटो इंडिया ने 5 स्टार सुरक्षित कुशाक एसयूवी का ऑल न्यू वर्जन पेश किया

? हायर वैरिएंट्स के फीचर्स की तलाश कर रहे उपभोक्ताओं के लिए यह बेशकीमती विकल्प है

? मौजूदा एक्टिव और एंबिशन वैरिएंट्स के बीच का वैरिएंट है

? मैनुअल ट्रांसमिशन से जुड़े 1.0 टीएसआई इंजन के साथ उपलब्ध है

? कार के बाहरी और भीतरी भाग में कई फीचर जोड़े गए हैं और कई बदलाव किए गए हैं

ओनिक्‍स का स्पेशल एडिशन स्कोडा इंडिया के अपनी सर्वश्रेष्ठता साबित किए जा चुके 1.0 टीएसआई टर्बो चार्ज्ड 3 सिलिंडर के पेट्रोल इंजन के साथ मिलता है। इसमें 85 किलोवॉट की पावर और 178 एनएम टॉर्क जेनरेट होता है। यह 6 स्पीड के मैनुअल ट्रांसमिशन के अनुकूल है। ग्लोबल न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम क्रैश के तहत कुशाक की टेस्टिंग अक्टूबर 2022 में नए और सख्त प्रोटोकॉल के अनुसार की गई। एसयूवी ने वयस्क यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से 34 में से से 29.64 पॉइंट्स हासिल किए, जबकि बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से 49 संभव पॉइंट्स में से 42 पॉइंट्स हासिल किए। पांच महीने बाद स्कोडा कुशाक अभी भी भारत में निर्मित कारों में दुर्घटना के लिहाज से सबसे सुरक्षित कारों में से एक है।

कुशाक MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म पर निर्मित है, जिसे भारत और चेक रिपब्लिक की टीम ने खासतौर पर भारत के लिए बनाया है। इसे 95% स्थानीयता पर विशेष ध्यान देते हुए विकसित किया गया है। इसकी स्वामित्व की लागत काफी कम है, जिसकी शुरुआत 0.46 रुपये प्रति किलोमीटर से होती है। कुशाक को जुलाई 2021 में लॉन्च किया गया था और स्कोडा के इसी प्लेटफॉर्म पर निर्मित दूसरे प्रॉडक्ट, स्लाविया सेडान को मार्च 2022 में पेश किया गया था।

स्कोडा ऑटो इंडिया ने बिक्री के लिहाज से 2022 को अपने सबसे बड़े वर्ष के रूप में रजिस्टर्ड किया। इस अवधि में 53,271 कारों की बिक्री हुई। इसकी सालाना विकास दर 125 फीसदी थी

Related News

Latest News

Global News