×

भोपाल में पाकिस्तानी जासूस का 'ख्याल' रख रही पुलिस

Location: Bhopal                                                 👤Posted By: DD                                                                         Views: 17853

Bhopal: 12, अप्रैल 2017, पाकिस्तानी सैनिक अदालत ने भले ही भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को जासूसी के आरोप में मौत की सजा सुनाई हो, लेकिन भोपाल पुलिस लगभग एक साल से पाकिस्तानी जासूस साजिद मुनीर का ख्याल रख रही है।



पकिस्तान के साजिद मुनीर को जासूसी का आरोप साबित होने के बाद 12 साल कैद की सजा सुनाई गई थी, लेकिन सजा पूरी होने के बाद पाकिस्तान ने मुनीर के प्रत्यर्पण को लेकर भारत सरकार की अपील का कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद से मुनीर भोपाल पुलिस की जिम्मेदारी बन गया और लगभग 10 महीने से डीएसबी (डिस्ट्रिक्ट स्पेशल ब्रांच) उसका ख्याल रख रही है।



भोपाल पुलिस ने कई बार मुनीर को उसके देश वापस भेजने के लिए लिखा है, लेकिन पकिस्तान से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर मुनीर भोपाल पुलिस की जिम्मेदारी बन गया है। पिछले हफ्ते भी डीएसबी ने विदेश मंत्रालय को लिखा था, लेकिन अभी तक इस पर कोई जवाब नहीं आया है।

Related News

Latest News

Global News