भोपाल: 18 अक्टूबर 2016, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित अन्य हिस्सों में ठंड ने दस्तक दे दी है, जिससे मंगलवार को आसमान साफ होने के बाद भी खिली धूप की चुभन कम महसूस हुई। वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों तक मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई है।
राज्य में मंगलवार की सुबह ठंड का अहसास हुआ और आसमान साफ होने से खिली धूप सुहावनी लगी। गर्मी और उमस का असर कम है। मौसम विभाग के मुताबिक, हवाओं का रुख उत्तर की तरफ होने की वजह से तापमान में गिरावट आ रही है तो वहीं ठंड का असर भी बढ़ने लगा है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम शुष्क रहा और आगामी 24 घंटों में मौसम के शुष्क रहने के आसार हैं।
राज्य में तापमान के साथ मौसम में भी बदलाव का दौर जारी है। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 18 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 17 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 31़.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 32.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 35.4 और जबलपुर का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
-आईएएनएस
मध्य प्रदेश में ठंड ने दी दस्तक
Location:
भोपाल
👤Posted By: Digital Desk
Views: 21123
Related News
Latest News
- भविष्य के कृत्रिम बुद्धिमत्ता समर्थित हमले: डिजिटल दुनिया पर मंडराता खतरा
- क्या भारत बन सकता है आर्थिक महाशक्ति? डेटा क्या कहता है
- भोपाल के युवाओं ने बनाया ऐप, अब वाहन खराब होने पर मैकेनिक की मदद मिलेगी
- लोकसभा चुनाव 2024: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के बहाने साइबर बदमाशों ने 35 भोपालवासियों को ठगा
- गूगल ने इजरायल विरोधी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला