×

टीम से बोले धोनी, आगामी चरण दिलचस्प होगा, लुत्फ उठाओ

Location: 1                                                 👤Posted By: Admin                                                                         Views: 18544

1: बेंगलुरू। महेंद्र सिंह धोनी के संक्षिप्त लेकिन उत्साहजनक भाषण में अपने साथी खिलाड़ियों के लिए वेस्टइंडीज दौरे से शुरू होने वाले आगामी व्यस्त कार्यक्रम से पहले बिलकुल सरल संदेश है, ?खेलते हुए लुत्फ उठाना बहुत महत्वपूर्ण है और अगर आप एक दूसरे का समर्थन करोगे तो अंतत: सफलता आपके कदम चूमेगी।?

धोनी का यह प्रोत्साहन भारतीय क्रिकेटरों के यहां कुछ संगीतकारों के साथ 45 मिनट का ?ड्रम बोंडिंग? सत्र का लुत्फ उठाने के बाद आया है। भारत के सीमित ओवर की टीम के कप्तान आगामी 17 टेस्ट मैचों का हिस्सा नहीं होंगे। जिसमें इस सत्र में घरेलू मैदान पर 13 टेस्ट खेले जाएंगे। लेकिन उनके शब्द कमरे में बैठे युवा खिलाड़ियों के कान में संगीत की तरह थे।

Tags

Related News

Latest News

Global News