Bhopal:
भोपाल 1 दिसंबर 2022। इसे संयोग ही माना जाए कि एक तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में थी और दूसरी तरफ भाजपा संगठन के केंद्रीय नेतृत्व ने पार्टी के राष्ट्रीय संगठक वी सतीश को मध्य प्रदेश के विशेष दौरे पर भेजा था।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी का वास्तविक हाल मालूम करने के लिए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने राष्ट्रीय संगठक वी. सतीश को मध्य प्रदेश के विशेष दौरे पर भेजा था। वे चार दिन रहकर संगठन सहित अन्य क्षेत्र में काम करने वाले नेताओं से मिले और चुनावी फीडबैक लिया।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक सतीश के पास मप्र से संबंधित कोई प्रभार नहीं है। इसी कारण पार्टी ने उन्हें निष्पक्ष रिपोर्ट पाने के हिसाब से मप्र भेजा था। चार दिनों में उन्होंने भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक की और अलग-अलग बातचीत भी की। बुधवार रात्रि को वे दिल्ली रवाना हो गए।
इसे संयोग ही माना जाए कि एक तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में थी और दूसरी तरफ भाजपा संगठन के केंद्रीय नेतृत्व ने पार्टी के राष्ट्रीय संगठक वी सतीश को मध्य प्रदेश के विशेष दौरे पर भेजा था। वे मप्र में चार दिन रहे और कई नेताओं के साथ मुलाकात की।
सतीश अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रभारी भी हैं इसलिए उन्होंने अजा मोर्चा की बैठक कर चुनावी तैयारियों का जायजा लिया। पार्टी के अन्य मोर्चा-प्रकोष्ठ सहित प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठकें की तो उन्होंने 2023 के विधानसभा चुनाव से संबंधित सवालों के जवाब मांगे। चुनाव में आने वाली दिक्कतों के बारे में पूछताछ की। 2018 में पार्टी क्यों चुनाव हारी थी, इस सवाल का जवाब भी मांगा। सतीश ने भोपाल प्रवास के दौरान सामूहिक स्तर पर विचार विमर्श किया और व्यक्गित स्तर पर भी। उन्होंने सरकार के कामकाज के बारे में भी फीडबैक लिया।
मध्य प्रदेश में चुनावी तैयारी की नब्ज टटोल गए भाजपा के राष्ट्रीय संगठक वी. सतीश
Location:
Bhopal
👤Posted By: DD
Views: 652
Related News
Latest News
- गूगल ने ChatGPT को टक्कर देने उतारा अपना एआई चैटबॉट 'बार्ड'
- मध्यप्रदेश की प्राथमिकताओं के दृष्टिगत तैयार होगा बजट - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह
- 3 दिन पहले ही कर दी थी तुर्की के भूकंप की भविष्यवाणी
- बैंक अर्थ-व्यवस्था की जीवन रेखा - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह
- मप्र सरकार ने रक्त चंदन एवं जंगली कछुआ तस्करी के केस सीबीआई को सौंपे
- यात्री विमान चलाने वाली कंपनियों ने मलेशिया के लिये फ्लाईट चलाने में रुचि नहीं दिखाई
- गाँधी जी का अपमान करने पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज हो - डॉ. यादव
- भोज वेटलैंड विंटर बर्ड कॉउंट का समापन : 210 प्रतिभागियों ने 155 प्रजातियाँ के लगभग 30000 पक्षियों की जनसँख्या को चिन्हित किया
Latest Tweets
Latest Posts