×

दतिया के लोकेंद्र क्लब को तोड़ने पर सदन में कांग्रेस का हंगामा

Location: Bhopal                                                 👤Posted By: DD                                                                         Views: 1609

Bhopal: 5 मार्च 2021। विधानसभा के बजट सत्र में शुक्रवार को दतिया के लोकेंद्र क्लब को तोड़े जाने का मामला सदन में उठा। शून्यकाल के दौरान पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक डॉक्टर गोविंद सिंह ने आरोप लगाया कि दतिया के लोकेंद्र क्लब को बिना नोटिस के तोड़ दिया गया। इस क्लब में रखी 5 करोड़ कीमत की बिलियर्ड की टेबल भी तोड़ दी गई।

इस पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस मामले को तूल सिर्फ इसलिए दे रही है क्योंकि कांग्रेस के पूर्व विधायक घनश्याम सिंह इस क्लब के अध्यक्ष हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि क्लब में 200 दुकानें अवैध तरीके से बनाकर बेच दी। गृह मंत्री के इतना कहते ही कांग्रेस ने सदन में हंगामा शुरू कर दिया और आसंदी के सामने जमा हो गए।

डॉ. मिश्रा ने आगे कहा कि कांग्रेस के विधायक दतिया में लूट मचा रहे हैं। उन्होंने चुनौती दी कि कांग्रेस इस मामले पर स्थगन प्रस्ताव लेकर आए हम चर्चा करने को तैयार हैं। उन्होंने डॉ गोविंद सिंह से कहा कि वह बताएं और दस्तावेज सदन में रखें। इस पर डॉ गोविंद सिंह ने कहा कि यदि यह भवन अवैध है तो इसमें नेहरू युवा केंद्र सहित अन्य सरकारी दफ्तर किराए पर क्यों खोले गए थे?

Related News

Latest News

Latest Tweets

mpinfo RSS feeds