×

"पर्यावरण मित्र : मिट्टी के विघ्नहर्ता गणेश" पर जेएनसीटी में कार्यशाला का आयोजन

Location: Bhopal                                                 👤Posted By: Admin                                                                         Views: 1920

Bhopal: 12 सितंबर 2018। जय नारायण कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, भोपाल में एक दो-दिवसीय कार्यशाला "पर्यावरण मित्र : मिट्टी के गणेश" का आयोजन किया गया। जेएनसीटी नेचर क्लब द्वारा संचालित इस कार्यषाला में 100 से अधिक विद्यार्थियों ने बहुत उत्साह के साथ भाग लिया। इस कार्यषाला में सर्वप्रथम संस्था के निदेषक डॉ. विजय कुमार एवं नेचर क्लब संयोजक डॉ. रिषु उपाध्याय ने विद्यार्थियों को पी.ओ.पी.से निर्मित मूर्तियों को जल में प्रवाहित करने के नुकसानों के बारे में विस्तार से बताया। एल.एन.सी.टी. वर्ल्ड स्कूल के कला

शिक्षक मोरध्वज एवं कु. प्रतिमा ने विद्यार्थियों को मिट्टी के गणेश जी की प्रतिमा को बनाना सिखाया।



इस अवसर पर कॉलेज की अध्यक्षा श्रीमती पूनम चौकसे ने निरीक्षण के दौरान कहा कि यदि निर्माण के समय प्रतिमा में बीज रख दिया जाए तो विसर्जन उपरांत वह एक पौधे का निर्माण करेगा और हमारे मिट्टी के गणेष सजीव गणेष में परिवर्तित हो जाएंगे।

इस अवसर पर कॉलेज के डीन प्रो. बी.एल. राय एवं प्रिंसिपल डॉ. मनीश सावले ने उपस्थित रहकर विद्यार्थियों को उत्साहित किया।

Related News

Latest News

Global News