New Delhi: भारतीय मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए गंभीर मौसम की चेतावनी जारी की है, जो इस प्रकार है :-
10 अगस्त :
अरूणाचल प्रदेश तथा उप हिमालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। असम और मेघालय की इक्का-दुक्का जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार तथा नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। हिमाचल प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, झारखंड, कोंकण तथा गोवा, तटवर्ती आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राय़लसीमा, कर्नाटक के भीतरी भागों तथा तमिलनाडु, पुद्दुचेरी के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।
11 अगस्त :
उप हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा असम, मेघालय के छिटपुट स्थानों पर भारी से बहुत भारी और काफी अधिक वर्षा हो सकती है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अरूणाचल प्रदेश तथा नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और झारखंड के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।
12 अगस्त :
उप हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम तथा बिहार के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। असम और मेघालय के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और झारखंड, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, अरूणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम तथा त्रिपुरा और तमिलनाडु तथा पुद्दुचेरी के छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।
13 अगस्त :
उप हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा बिहार के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय, तटवर्ती आंध्र प्रदेश, दक्षिण कर्नाटक के भीतरी भागों तथा तमिलनाडु और पुद्दुचेरी के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।
14 अगस्त:
उप हिमालय पश्चिम बंगाल, सिक्किम और झारखंड के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, असम और मेघालय, तटवर्ती आंध्र प्रदेश, दक्षिण कर्नाटक के भीतरी भागों तथा तमिलनाडु और पुद्दुचेरी के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है
10 से 14 अगस्त, 2017 तक गंभीर मौसम की चेतावनी
Location:
New Delhi
👤Posted By: PDD
Views: 20763
Related News
Latest News
- शॉपिफाई प्लगइन्स ने लगभग 2K स्टोर्स से डेटा लीक किया
- ऑल पावर. ऑल यू. - अब तक के सबसे शक्तिशाली वनप्लस नॉर्ड के लॉन्च में सिर्फ 1 हफ्ते का समय बाकी
- बाइट के चक्कर में महिला पत्रकार को पुरुष रिपोर्टर ने जड़े थप्पड़
- अमीर बनने के लिए भारत में निवेश करें - अमेरिकी वित्तीय गुरु
- 64 अभ्यर्थियों ने भरे 89 नाम निर्देशन पत्र