🔴 TRENDING NOW!
एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर, 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव Apple ला रहा Mac के लिए नए प्राइवेसी कंट्रोल, AI एजेंट्स के बढ़ते डेटा जोखिम पर चेतावनी यामी गौतम की मीडिया से अपील: AI से तस्वीरों में बिना मंजूरी बदलाव न करें चीन की रोबोट क्रांति: ह्यूमनॉइड मशीनों से AI दिमाग तक की बड़ी तैयारी श्वेत क्रांति 2.0: केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने की सीएम डॉ. मोहन यादव की तारीफ, आज मिली सौगातों से डबल होगी गौपालकों की आय भारत में होगी Javelin मिसाइल की असेंबली, Tata Advanced Systems और अमेरिकी कंपनियों के बीच बड़ा समझौता ‘हार्मोनिका’ की स्वर लहरियों में खोये श्रोता, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- यह कार्यक्रम नहीं, संगीत के साधकों का कुंभ है गंभीर नहीं नेता प्रतिपक्ष, डिप्टी सीएम-कैबिनेट मंत्री बोले- पॉलिटिकल टूरिज्म करने बालाघाट आए राहुल गांधी रोहित शर्मा फ्रेयर एनर्जी के पहले ब्रांड एंबेसडर बने; ‘सोलर हो, तो फ्रेयर हो!’ अभियान का शुभारंभ

क्या आप जानते है इस बांग्लादेशी सुपरस्टार को ? गर्ल्स ही नहीं क्रिकेटर भी है इसके फैन

👤
Admin
👁 19328 व्यूज
📍 Mumbai
क्या आप जानते है इस बांग्लादेशी सुपरस्टार को ? गर्ल्स ही नहीं क्रिकेटर भी है इसके फैन
पिछले कुछ महीनों से एक शख्स सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। यह शख्स बांग्लादेश में जबरदस्त हिट है। ये यहाँ का सुपरस्टार हैं। जिसका नाम है अलोम बोगरा। अलोम बांग्लादेशी मॉडल और एक्टर है।अलोम सोशल मीडिया में इतना हिट है की फॉलोअर्स ने फेसबुक पर कई फैन पेज बना रखे हैं। अलोम बी तक 500 से ज्यादा बंगला गाने प्रोड्यूस कर चुके है।



लड़कियां तो अलोम पर जी जान से फिदा है। बांग्लादेश की लड़कियां अलोम के साथ सेल्फी लेने के लिए कतार में कड़ी होकर इंतज़ार करती हैं। अलोम की फैन फॉलविंग में लोकल ही नहीं फेमस बांग्लादेशी क्रिकेटर भी शामिल है। दिसंबर, 2016 तक उनके यूट्यूब चैनल को 3.66 मिलियन (करीब 37 लाख) व्यू मिल चुके हैं।



बांग्लादेश का सुपरस्टार बनने से पहले अलोम बहुत ही साधारण इंसान था जिसका जीवन बहुत अभावों से घिरा हुआ था। अलोम का पूरा नाम अशरफुल आलम सईद है। अलोम का जन्म बेहद गरीब फैमिली में हुआ। उनके पिता चनाचूर (चने से बनी डिश) बेचकर गुजारा करते थे। अलोम जब 10 साल के थे तो उनके पिता ने दूसरी शादी कर ली। गुज़ारा करने के लिए अलोम ने भी पिता का रोज़गार चनाचूर का धंधा करने लगे। और पढ़ाई भी छोर दी। इसकी वजह से वो सातवीं क्लास में फेल हो गए। इसके बाद अलोम ने सीडी और कैसेट्स बेचने का काम शुरू किया। हालांकि बाद में सीडी का बिजनेस नहीं चला तो अलोम ने केबल नेटवर्क बिजनेस का काम शुरू कर दिया।



अलोम ने अपने गांव इरुलिया (डिस्ट्रिक्ट बोगरा) से ही इसकी शुरुआत की। सीडी और केबल के बिजनेस से अलोम की मंथली इनकम महज 70-80 रुपए होती थी। इन्टरनेट पर कुछ विडियो पॉपुलर होने के बाद उन्हें म्यूजिक वीडियो में काम करने के ऑफर मिलने लगे। 2008 में अलोम ने खुद अपना म्यूजिक वीडियो बनाया और अपने ही लोकल केबल टीवी नेटवर्क पर दिखाया।



लोगों ने अलोम के वीडियो को पसंद किया और धीरे-धीरे वो बांग्लादेश में पॉपुलर होने लगे। ये वीडियो यूट्यूब पर अपलोड कर दिए। जहा से अलोम सोशल मीडिया में छा गए। इंटरनेट पर अलोम के वीडियो देखने के बाद उन्हें म्यूजिक वीडियो में काम करने के ऑफर मिलने लगे। अलोम सलमान खान की फिल्म के एक गाने पर भी म्यूजिक वीडियो बना चुके हैं।



अलोम बोगरा के लोकल टीवी चैनल के लिए म्यूजिक वीडियो में और कमर्शियल टीवी में भी काम कर चुके हैं।अलोम को विदेशों से भी काम के ऑफर मिल रहे हैं। उन्हें अमेरिका से भी ऑफर मिला है। इसके लिए उनकी पूरी टीम दो महीने के लिए अमेरिका जाएगी।
Tags :