🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नवाज़ शरीफ़, परिवार पर भ्रष्टाचार के आरोपों की विस्तृत जांच होगी- पाक सुप्रीम कोर्ट

👤
DD
👁 18261 व्यूज
📍 Bhopal
नवाज़ शरीफ़, परिवार पर भ्रष्टाचार के आरोपों की विस्तृत जांच होगी- पाक सुप्रीम कोर्ट
पाकिस्तान में बहुचर्चित पनामा लीक्स मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ को पद के अयोग्य ठहराने के लिए पर्याप्त साक्ष्य नहीं हैं.



लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उनके ख़िलाफ़ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की ज्वाइंट इनवेस्टिंगेशन टीम से जांच का आदेश दिया है.

पनामा लीक्स मामले में नवाज़ शरीफ़ और उनके परिवार के विदेशों में खातों और बिज़नेस पर सवाल उठाए गए थे. नवाज़ शरीफ़ के चार में तीन बच्चों के नाम पनामा पेपर्स में इन खातों से जोड़े गए थे.



नवाज़ शरीफ़ और उनका परिवार इन आरोपों को ख़ारिज कर चुके हैं.

जांच के लिए दो महीने का वक्त

















































कोर्ट ने इस मामले की जांच के लिए छह सदस्यों की संयुक्त जांच समिति बनाने का आदेश दिया है.

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सईद खोसा की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय बेंच के तीन जजों ने संयुक्त जांच दल से दो महीने में जांच पूरी करने के लिए कहा है.



फ़ैसले पर बेंच में मतभेद

सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय बेंच में से दो जजों ने प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ के ख़िलाफ़ फ़ैसला सुनाया जबकि तीन जजों ने आगे जांच करने का आदेश दिया.

नवाज़ शरीफ़ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज़ (एन) ने कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है. उनकी बेटी मरियम ने एक ट्वीट में इस फैसले की सराहना की है.



जांचकर्ता अब इस बात की पड़ताल करेंगे कि नवाज़ शरीफ़ के परिवार के सदस्यों ने क़तर धन कैसे भेजा.

इस्लामाबाद में सुप्रीम कोर्ट के आसपास लगभग 1500 पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया था.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, आसपास जुटे प्रदर्शनकारी नवाज़ शरीफ़ के इस्तीफ़े की मांग के साथ गो नवाज़ गो नारे लगा रहे थे.





Source: बीबीसी हिन्दी
Tags :