🔴 TRENDING NOW!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री BRICS समिट से पहले बम धमकियों में 5 लाख Gmail अकाउंट्स का इस्तेमाल, Google से जवाब मांगेगा भारत एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास अमेरिका ने माना, अंतरिक्ष में तैनात हैं उसके स्पेस हथियार गौरवशाली-प्राचीन स्थापत्य आज भी नये प्रयोग की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रज्ज्वलित विकास के दीपक का प्रकाश देशभर में फैल रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव अमेरिकी खुफिया एजेंसी NSA का बड़ा प्लान, AI और चीन पर रहेगा खास फोकस

सरकार के लिए इंस्‍टाग्राम उभरते नए भारत की कहानी की अभिव्‍यक्‍ति :वेंकैया नायडू

👤
DD
👁 18872 व्यूज
📍 New Delhi
सरकार के लिए इंस्‍टाग्राम उभरते नए भारत की कहानी की अभिव्‍यक्‍ति :वेंकैया नायडू
सूचना और प्रसारण मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने कहा है कि सोशल मीडिया सरकार की संचार आवश्‍यकताओं तथा प्रधानमंत्री के 'न्‍यूनतम सरकार, अधिकतम शासन' के विजन को क्रियान्‍वित करने का शक्‍तिशाली माध्‍यम है। यह सुधारकारी परिवर्तन लाने का महत्‍वपूर्ण माध्‍यम और उभरते नए भारत के लिए उत्‍प्रेरक है। सरकार के लिए यह संचार प्‍लेटफॉर्म इंस्‍टाग्राम इंद्रधनुष की तरह है जिसमें नए उभरते भारत की तस्‍वीर देखी जा सकती है।



सूचना और प्रसारण मंत्री आज यहां बेहतर सरकारी संचार के लिए इंस्टाग्राम पर कार्यशाला का उद्घाटन कर रहे थे। इस अवसर पर सूचना और प्रसारण राज्‍य मंत्री कर्नल राज्‍यवर्द्धन राठौर, पीआईबी के प्रधान महानिदेशक श्री फ्रैंक नोरोन्‍हा तथा मंत्रालय और पीआईबी के वरिष्‍ठ अधिकारी उपस्‍थित थे।



इंस्‍टाग्राम की भूमिका की चर्चा करते हुए नायडू ने कहा कि यह माध्‍यम नागिरकों तथा अन्‍य हितधारकों से विजुअल रूप से जुड़ने का सरकार के लिए उचित स्‍थान बन गया है। पुरानी कहावत एक तस्‍वीर हजार शब्‍दों से मूल्‍यवान होती हैं का उदारहरण देते हुए उन्‍होंने कहा कि विज्‍यूअल तस्‍वीरों के माध्‍यम से त्‍यौहारों, संस्‍कृतिक आचार, क्षेत्र विशेष परिधान से भारत के विविध रंगों को देखा जा सकता है। उन्‍होंने बल देकर कहा कि प्रधानमंत्री स्‍वयं सोशल मीडिया पर अत्‍यधिक सक्रिय रहते हैं और फेसबुक, ट्वीटर तथा इंस्‍टाग्राम पर विश्‍व के सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले नेताओं में से हैं।



शासन संचालन में सोशल मीडिया के अवसरों और चुनौतियों की चर्चा करते हुए नायडू ने कहा कि सोशल मीडिया नीति निर्माताओं को कार्रवाही योग्‍य सूचना और इनपुट प्रदान करता है ताकि बेहतर निर्णय लिए जा सकें। दूसरी ओर सोशल मीडिया ने पूरे विश्‍व में नागरिकों की सरकार से अपेक्षाओं को बढ़ा दिया है। नए डिजिटल युग में नागरिकों को महज सूचना से संतोष नहीं, बल्‍कि सूचना प्रदान करने की शीघ्रता और सूचना देने के तरीके से नागरिक संतुष्‍ट होते हैं। आज सोशल मीडिया कार्रवाही को आकार दे रहा है और समाचार चैनलों तथा समाचार पत्रों में विमर्श का विषय तय कर रहा है। उन्‍होंने कहा कि नए विश्‍व में लोग जिस तरह से एक-दूसरे से संवाद कर रहे हैं, उसे देखते हुए सरकार को सफल होने के लिए नए तरीके से संचार के प्रयास करने चाहिए।



सूचना और प्रसारण मंत्री ने कहा कि भारत सरकार कामकाज में सोशल मीडिया के सृजनात्‍मक और प्रणालीगत उपयोग के लिए संस्‍थागत रूप देने की दिशा में काम कर रही है।



कार्यशाला का आयोजन प्रेस इंफॉरमेशन ब्‍यूरो तथा इंस्‍टाग्राम की ओर से संयुक्‍त रूप से किया गया है। इंस्‍टाग्राम ने एशिया में पहली बार ऐसी कार्यशाला का आयोजन किया है। कार्यशाला का उद्देश्‍य इंस्‍टाग्राम प्‍लेटफॉर्म की विशेषताओं और एप्‍लीकेशनों से सरकारी अधिकारियों को परिचित कराना है ताकि सोशल मीडिया पर सरकार बेहतर संवाद कर सके और पहुंचे।

Tags :