🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

भोपाल में बनेंगे अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर

👤
DD
👁 17924 व्यूज
📍 Bhopal
भोपाल में बनेंगे अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर
20 अप्रैल 2017, मध्य भारत खेल क्लब योद्धास ने भोपाल में एक विश्व स्तरीय फुटबॉल क्लब और अकादमी की शुरूआत की है। आने वाले महीनों में मध्य भारत खेल क्लब इंदौर, रायपुर, जबलपुर और नागपुर आदि अन्य शहरों में क्लब शिविर और खुले कैंप आयोजित करेगा। क्लब ने ग्लासगो, स्कॉटलैंड के सबसे कामयाब क्लब सेल्टिक एफ सी के साथ एक साझेदारी है। यहाँ खिलाड़ियों को सेल्टिक की पद्धति से प्रशिक्षित किया जाएगा यूईएफए प्रो ;यूरोपीय कोच एलिट अकादमी में खिलाड़ियों को पूर्ण समय कोच करेंगे। प्रवेश के लिए पूरे देश में ट्राईल मई 2017 में शुरू होगा। चयनित खिलाड़ियों को शीर्ष गुणवत्ता की सुविधाएं, शिक्षा और विश्व स्तर का फुटबॉल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। ज्ञानगंगा अंतर्राष्ट्रीय अकादमी के साथ मिलकर क्लब सर्वाेत्तम शिक्षा प्रदान करेगा। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को सेल्टिक एफसी में प्रशिक्षण के लिए यूरोप जाने का मौका मिलेगा। क्लब के खिलाड़ी देश की शीर्ष टूर्नामेंट जैसे यूथ आइ लीग; भारत के शीर्ष लीग में हिस्सा लेंगे। मध्य प्रदेश और मध्य भारत के खिलाड़ियों के लिए फुटबॉल में अपना करियर बनाने का यह बहुत अच्छा मौका है। यह क्लब प्रतिभाशाली और योग्य खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति भी देगा।



Tags :