🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

फूड रेस्टोरेंट संचालक हुक्का लाउंज चलाए तो लायसेंस होगा सस्पेंड

👤
DD
👁 17928 व्यूज
📍 Bhopal
फूड रेस्टोरेंट संचालक हुक्का लाउंज चलाए तो लायसेंस होगा सस्पेंड
20 अप्रैल 2017, भोपाल में फूड लायसेंस से रेस्टोरेंट चलाने वाले संचालक जांच के दौरान यदि हुक्का लाउंज चलाते पाए गए तो तत्काल प्रभाव से उनका फूड लायसेंस सस्पेंड कर दिया जाएगा। कलेक्टर निशांत वरवड़े ने इस संबंध में धारा-144 भी लागू कर दी है। जारी आदेश में साफ तौर पर कहा गया है कि किसी भी रेस्टोरेंट को हुक्का लाउंज चलाने के लिए फूड लायसेंस नहीं दिया जा रहा है। यदि संचालक रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का व तम्बाकू उत्पादों का प्रयोग करता है तो रेस्टोरेंट का लायसेंस सस्पेंड कर दिया जाएगा।



इधर, इस आदेश का पालन संयुक्त नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन प्रमोद शुक्ला ने कर दिया है। उन्होंने एमपी नगर स्थित वेपर एरीना कैफे एण्ड रेस्टोरेंट का लायसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गुरूवार को जांच में इस रेस्टोरेंट में हुक्का लाउंज चलता पाया गया था।



रेस्टोरेंट संचालक को तत्काल हुक्का लाउंज तत्काल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि एमपी नगर स्थित अन्य दो रेस्टोरेंट जश्ने कैफे व 09 के लायसेंस निलंबित नहीं हो सके हैं, क्योंकि उन्होंने लायसेंस देने के लिए केवल आवेदन दे रखे हैं, अब तक फ ूड एण्ड ड्रग ने इन रेस्टोरेंटों को लायसेंस जारी नहीं किए हैं। यानि बिना लायसेंस के ही रेस्टोरेंट व हुक्का लाउंज चलाया जा रहे हैं।



09 रेस्टोरेंट पर 4 लड़के हुक्का गुडगुड़ाते पकड़ाए

एमपी नगर वृत्त के अधिकारियों के नेतृत्व में ड्रग इंस्पेक्टर की टीम ने एमपी नगर स्थित तीन हुक्का लाउंज वेपर एरीना कैफे एण्ड रेस्टोरेंट, 09 व जश्ने कैफे एण्ड रेस्टोरेंट की जांच की गई। जांच में तीनों जगह हुक्का लाउंज चलता मिला। टीम ने 09 रेस्टोरेंट पर चल रहे लाउंज में 4 लड़कों को निकोटीन फ्लेवर वाले हुक्के को गुडग़ुड़ाते पाया। तत्काल उनके खिलाफ प्रकरण बनाया गया तथा बच्चों के माता-पिता को बुलाकर उनसे भी पूछताछ की गई। 09 रेस्टोरेंट में हुई जांच की सूचना अन्य रेस्टोरेंट तक भी पहुंच गई और अन्य रेस्टोरेट ने अपने सामान समेट लिए थे। जश्ने कैफे पर टीम को हुक्का तो मिला लेकिन निकोटीन फ्लेवर के डिब्बे नहीं मिले और न ही स्टूडेंट। दोनों रेस्टोरेंट पर फूड लायसेंस नहीं थे। संचालकों ने बताया कि उन्होंने फूड लायसेंस लेने के लिए आवेदन कर रखा है।



Tags :