🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

विधान सभा की नाम-निर्दिष्‍ट समितियों का गठन

👤
PDD
👁 16428 व्यूज
📍 Bhopal
विधान सभा की नाम-निर्दिष्‍ट समितियों का गठन
21 अप्रैल, 2017, विधान सभा अध्‍यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा द्वारा वर्ष 2017-2018 की अवधि के लिए कार्य मंत्रणा समिति, गैर-सरकारी सदस्‍यों के विधेयकों तथा संकल्‍पों संबंधी समिति, याचिका समिति तथा प्रत्‍यायुक्‍त विधान समिति का गठन करते हुए इन समितियों हेतु सभापतियों एवं सदस्‍यों को नामांकित किया गया है.



कार्यमंत्रणा समिति में मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह, संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, वित्त मंत्री जयंत मलैया, वन मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव, लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी मंत्री सुश्री कुसुम सिंह महदेले, स्‍कूल शिक्षा मंत्री कुंवर विजय शाह, गृह मंत्री भूपेन्‍द्र सिंह, नर्मदा घाटी विकास मंत्री

लालसिंह आर्य, सर्वश्री जगदीश देवड़ा, बाला बच्‍चन, रामनिवास रावत तथा डॉ. गोविन्‍द सिंह सदस्‍य नामांकित किए गए हैं. विधान सभा अध्‍यक्ष इस समिति के पदेन सभापति होंगे.



गैर-सरकारी सदस्‍यों के विधेयकों तथा संकल्‍पों संबंधी समिति की सभापति सुश्री मीना सिंह मांडवे होंगी. इस समिति में श्रीमती प्रतिभा सिंह, श्रीमती योगिता नवलसिंह बोरकर, सर्वश्री नारायण त्रिपाठी, रामसिंह यादव, हजारीलाल दांगी एवं डॉ. रामकिशोर दोगने सदस्‍य नियुक्‍त किये गये हैं।



शंकर लाल तिवारी याचिका समिति के सभापति बनाए गए हैं. सर्वश्री इंदर सिंह परमार, उमंग सिंघार, दिलीप सिंह शेखावत, निशंक कुमार जैन, बलवीर सिंह डण्‍डौतिया, मुकेश पण्‍डया, चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, मुरलीधर पाटीदार, मेहरबान सिंह रावत, लाखन सिंह यादव इस समिति में सदस्‍य नाम-निर्दिष्‍ट किए गए हैं.



प्रत्‍यायुक्‍त विधान समिति के सभापति जयसिंह मरावी होंगे. इस समिति में विधायकगण सर्वश्री नरेन्‍द्र सिंह कुशवाह, माधो सिंह डावर, सुशील कुमार तिवारी, रामलाल रौतेल, भारत सिंह कुशवाह, कल्‍याण सिंह ठाकुर, पंडित सिंह धुर्वे, मुकेश नायक, शैलेन्‍द्र पटेल तथा डॉ. रामकिशोर दोगने सदस्‍य के रूप में नामांकित किए गए हैं.

Tags :