🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

पॉप स्टार केटी पेरी पर क्यों गुस्साए भारतीय?

👤
DD
👁 18929 व्यूज
📍 New Delhi
पॉप स्टार केटी पेरी पर क्यों गुस्साए भारतीय?
पॉप स्टार केटी पेरी को आजकल भारतीयों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है.

असल में उन्होंने देवी काली की तस्वीर लगाते हुए टिप्पणी लिखी थी, 'अभी का मूड'.



एक दिन पहले पोस्ट की गई इस तस्वीर पर क़रीब 11 हज़ार लोगों ने कमेंट किए हैं जिनमें अधिकांश अपशब्दों से भरे हैं और भारतीयों द्वारा किए गए हैं.

अधिकांश लोगों ने इस तस्वीर को हटाने की मांग की है. पेरी ने इन टिप्पणियों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और तस्वीर को यूं ही लगा रहने दिया. जो तस्वीर इस्तेमाल की है वो भारत में कैलेंडरों और पोस्टरों पर आम तौर पर पाई जाती है.





News



हालांकि उनके कुछ प्रशंसक उनके बचाव में उतरे, लेकिन भावुक और गुस्साए भारतीयों के मुक़ाबले संख्याबल में कम पड़ गए.

भारतीय भावनाओं को आहत करने वाली पेरी पहली अतंरराष्ट्रीय सेलिब्रिटी नहीं हैं.



टेनिस स्टार मारिया शारापोवा को भी क्रिकेटर सचिन तेडुलकर को न जानने के लिए बहुत ट्रोल किया गया था.



इसी तरह अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का चुंबन लेने वाले हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेरे पर पुलिस मुकदमा दर्ज किया गया था.



अभी हाल ही में अमेजन को तब मुश्किलों का सामना करना पड़ गया जब उसने भारतीय झंडे के रंग वाले पायदान बेचना शुरू किया था.

भारतीय विदेश मंत्री द्वारा धमकी दिए जाने के बाद कंपनी को इसके लिए माफी मांगनी पड़ी थी.





- बीबीसी
Tags :