🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

केदारनाथ शुक्ल होंगे विधान सभा की कृषि विकास समिति के सभापति

👤
DD
👁 18832 व्यूज
📍 Bhopal
केदारनाथ शुक्ल होंगे विधान सभा की कृषि विकास समिति के सभापति
24 अप्रैल, 2017, वर्ष 2017-2018 की अवधि के लिए मध्यप्रदेश विधान सभा की सदन समितियों के गठन के क्रम में विधान सभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा द्वारा कृषि विकास समिति, पुस्तकालय, अनुसंधान एवं संदर्भ समिति, पटल पर रखे गये पत्रों पर परीक्षण करने संबंधी समिति तथा आचरण समिति का गठन किया गया है।



विधान सभा अध्‍यक्ष डॉ. शर्मा ने केदारनाथ शुक्ल को कृषि विकास समिति का सभापति नियुक्‍त किया है। सर्वश्री गोविन्‍द सिंह पटेल, जयवर्द्धन सिंह, जितू पटवारी, दीवान सिंह पटेल, नारायण सिंह कुशवाह, नारायण सिंह पवार, बहादुर सिंह चौहान, राजेन्द्र वर्मा, लखन पटेल एवं विजय सिंह सोलंकी इस समिति के सदस्य नामांकित किये गये हैं।



श्री प्रहलाद भारती पुस्तकालय, अनुसंधान एवं संदर्भ समिति के सभापति नियुक्त किये गये हैं। श्रीमती अनीता नायक, श्रीमती गायत्रीराजे पवार, श्रीमती झूमा सोलंकी, सुश्री मंजू श्‍यामलाल दादू, श्रीमती शकुन्‍तला खटीक सर्वश्री कमलेश शाह, कालूसिंह ठाकुर, नागर सिंह चौहान, प्रेम सिंह, महेश राय, मथुरा लाल, मंगलसिंह धुर्वे, यादवेन्द्र सिंह, रमेश पटेल, राजकुमार मेव, रामकिशन पटेल, शान्तिलाल बिलवाल, शैलेन्द्र पटेल, सत्‍यपाल सिह सिकरवार, सतीश मालवीय एवं हर्ष यादव इस समिति में सदस्‍य के रूप में नाम निर्दिष्ट किये गये हैं।



पटल पर रखे गये पत्रों का परीक्षण करने संबंधी समिति का हेमन्त खण्डेलवाल को सभापति नियुक्‍त किया गया है। श्रीमती झूमा सोलंकी, श्रीमती नीलम अभय मिश्रा, सर्वश्री अमर‍ सिंह यादव, अनिल जैन, जतन उइके, नथन शाह कवरेती, रामलल्‍लू वैश्य, सुरेन्‍द्र नाथ सिंह, हरवंश राठौर एवं हरदीप सिंह डंग इस समिति के सदस्य होंगे।



पंडित रमेश दुबे को आचरण समिति का सभापति नियुक्त किया गया है। श्रीमती नंदनी मरावी, श्रीमती मालिनी गौड़, सर्वश्री कमल मर्सकोले, गोपाल सिंह चौहान, ठाकुरदास नागवंशी, पन्नालाल शाक्य, भंवरसिंह शेखावत, महेन्द्र सिंह चौहान, मुकेश नायक एवं संजय उइके इस समिति में सदस्य के रूप में नाम निर्दिष्ट किये गये हैं।

Tags :