🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

खड़ी फसल में आग लगाकर दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने नही लिखी एफआईआर

👤
DD
👁 18115 व्यूज
📍 Bhopal
 खड़ी फसल में आग लगाकर दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने नही लिखी एफआईआर
भोपाल 25 अप्रैल 2017। ग्राम बड़बाई, नया पुरा नई जेल के समाने स्थित खेत में आरोपियों ने खड़ी फसल में आग लगा कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस को शिकायत करने पर भी पुलिस ने नहीं लिखी एफआईआर। यह जानकारी आज एक पत्रकारवार्ता में पीड़ित शिकायतर्कता ने दी।



ग्राम बड़बाई में कास्तकार बाबूलाल यादव की 31 एकड़ में लगी गेहूं की फसल में अशोक वर्मा व उनके परिवार ने मिलकर खेत में खड़ी मेरी गेहूं की फसल में आग लगा दी और स्वंय पूरे परिवार सहित थानें पहुंच मेरे ही खिलाफ झूठी शिकायत कर दी। खेत के बटाईदार दीपेश दीक्षित ने एक पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को यह बताया की थाने में जब खेत में आग लगाने वालों की एफआईआर कराने थाना गांधीनगर पहुंचा तो मेरी शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने की बजाय मुझे ही धारा 151 की कार्यवाही कर बंद कर दिया गया। तब से मुझे लगातार परेशान किया जा रहा हैं। दीपेश दीक्षित का कहना हैं की मैरे द्वारा इस संबंध में सीएम हेल्पलाईन पर शिकायत दर्ज कराई हैं। सीएम हेल्पलाईन पर शिकायत दर्ज करवाने के बाद भी मेरी शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। खेत के बटाईदार दीपेश दीक्षित और भूस्वामी बाबूलाल यादव का आरोप है की अशोक वर्मा व उनके परिवार भूमाफिया से जुड़े हुए हैं और हमारे खेतों पर कब्जा कर हमें वहां से भगना चाहतें है।

दीपेश और बाबूलाल यादव ने किसान पुत्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से मांग की हैं की उस की फसल का मुआवजा और न्याय दिलवाकर फसल में आग लगाने वालों को गिरफतार किया जायें।
Tags :