🔴 TRENDING NOW!
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर, 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव Apple ला रहा Mac के लिए नए प्राइवेसी कंट्रोल, AI एजेंट्स के बढ़ते डेटा जोखिम पर चेतावनी यामी गौतम की मीडिया से अपील: AI से तस्वीरों में बिना मंजूरी बदलाव न करें चीन की रोबोट क्रांति: ह्यूमनॉइड मशीनों से AI दिमाग तक की बड़ी तैयारी

उड़ते वक्त रेड लाइट पर रुकने वाले सुपरहीरो 'ए फ्लाइंग जट्ट' का ट्रेलर हुआ वायरल...

👤
Admin
👁 17790 व्यूज
📍 1
उड़ते वक्त रेड लाइट पर रुकने वाले सुपरहीरो 'ए फ्लाइंग जट्ट' का ट्रेलर हुआ वायरल...
क्या आपने कभी सुपरमैन, स्पाइडरमैन या बैटमैन को लड़खड़ाते, ऊटपटांग हरकतें करते या कुत्तों के डर से भागते हुए देखा है...?

जी हां, नहीं देखा होगा, लेकिन ऐसा लग रहा है, जैसे बॉलीवुड ने सुपरहीरो की एक नई कैटेगरी 'कॉमिक सुपरहीरो' सामने लाने की ठान ली है, और ऐसा किया जा रहा है, बालाजी मोशन पिक्चर्स की अगली पेशकश 'ए फ्लाइंग जट्ट' में...7 जुलाई को फिल्म 'ए फ्लाइंग जट्ट' का मोशन पोस्टर रिलीज़ किया गया था, जिसमें गुज़रे ज़माने के 'हीरो' जैकी श्रॉफ के अभिनेता पुत्र टाइगर श्रॉफ सुपरहीरो बने नज़र आ रहे थे, लेकिन अब सोमवार को रिलीज़ किए गए ट्रेलर में हीरो का अलग ही रूप दिखाई दे रहा है...

यह सुपरहीरो आग में फंसी बच्ची को बचाने जाने पर अपने हाथ के आग की चपेट में आ जाने पर घबरा जाता है, ऊंचाई से गिरने पर खुद को संभाल नहीं पाता, उड़ते हुए कहीं जाते वक्त भी रेड लाइट पर रुकना याद रखता है...

लेकिन हर हिन्दी फिल्म की तरह, या यूं भी कह सकते हैं कि हर सुपरहीरो फिल्म की तरह सुपरविलेन से लड़ने के लिए आखिरकार वह अपनी सारी शक्तियां समेटकर खड़ा हो जाता है... पूरे ट्रेलर की बैकग्राउंड में सिखों के दसवें गुरु गोविन्द सिंह के बोल गूंजते सुनाई देते हैं, जो जोश का संचार करने के लिए काफी हैं...



Tags :