🔴 TRENDING NOW!
पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर, 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव Apple ला रहा Mac के लिए नए प्राइवेसी कंट्रोल, AI एजेंट्स के बढ़ते डेटा जोखिम पर चेतावनी यामी गौतम की मीडिया से अपील: AI से तस्वीरों में बिना मंजूरी बदलाव न करें

ऊषा ने अपने पंखों की प्रमुख ई-सिरीज रेंज को सुदृढ़ किया

👤
DD
👁 20221 व्यूज
📍 Bhopal
ऊषा ने अपने पंखों की प्रमुख ई-सिरीज रेंज को सुदृढ़ किया
ऊषा इंटरनेशनल, भारत की एक प्रमुख कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनी, ने दो नये मॉडलों ईएक्स7 और ईएक्स9 को लॉन्च किया है। इनकी पेशकश इसके प्रमुख ऑटोमोटिव प्रेरित ई-सिरीज फैन रेंज में की गई है। दोनों ही मॉडल्स में 'ऑटोमोटिव पेंट' फिनिश, हाई टॉर्क मोटर और एयरोडायनैमिक ब्लेड्स की खूबियां हैं। ये संचालन के दौरान कम से कम शोर उत्पन्न करती हैं और ज्यादा हवा देती हैं। इन पंखों की पेशकश 240 सीएमएम (घन मीटर प्रति मिनट) की एयर डिलीवरी के साथ की गई है। जबकि अधिकतर पंखों में 210-220 सीएमएम की एयर डिलीवरी पाई जाती है।



ऊषा ई-सिरीज ऑटोमोबाइल के शौकीनों को प्रेरित करने के लिये तैयार है। यह अत्याधुनिक तकनीक और खूबसूरती का परफेक्ट संयोजन है, जोकि उच्च परफॉर्मेंस प्रदान करता है। ई-सिरीज रेंज में थ्री लेयर्ड 'ऑटोमोटिव इंस्पायर्ड' मेटैलिक कलर्स एवं फिनिश की खूबी है।



नये लॉन्च पर रोहित माथुर, प्रेसिडेंट-फैन्स, ऊषा इंटरनेशनल ने कहा, "ऊषा ई-सिरीज को लॉन्च करने की हमारी रणनीति ऑटोमोटिव उद्योग में डिजाइन एवं रंग को लेकर उभरते उपभोक्ता रूझानों पर आधारित है। ऊषा इस वर्ष कंज्यूमर सेगमेंट में पंखों में 20 से अधिक नये मॉडल्स लॉन्च करने के लिये तैयार है।"



ऊषा द्वारा हाइ-ग्रेड स्टील लैमिनेशन का इस्तेमाल किया जाता है, ताकि पंखों के परफॉर्मेंस और ड्युरैबिलिटी को बढ़ाया जा सके। ये पंखे देश भर में उपलब्ध होंगे।

Tags :