🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

गरीबों का राशन खाने वाले सीएम और मंत्री पर दर्ज हो धोखाधड़ी व भ्रष्टाचार का प्रकरण - अरूण यादव

👤
DD
👁 18499 व्यूज
📍 Bhopal
गरीबों का राशन खाने वाले सीएम और मंत्री पर दर्ज हो धोखाधड़ी व भ्रष्टाचार का प्रकरण - अरूण यादव
7 मई 2017, राजधानी भोपाल की 37 राशन दुकानों से एक ही आधार नंबर से हजारों लोगों का राशन निकाले जाने के मामले में अब कांग्रेस खुलकर मैदान में आ गई है। रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ एमपी नगर थाने पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे पर इस घोटाले में अधिकारियों के साथ शामिल होने का आरोप लगाते हुए प्रकरण दर्ज करने की बात कही। उन्होंने कहा कि गरीबों के राशन को हड़पने वाले तथा धोखाधड़ी व भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ प्रकरण दर्ज होना ही चाहिए। थाने में पुलिस अधिकारियों और काग्रेस के नेताओं के बीच हुई जमकर नोकझोंक भी हुई। कांग्रेसियों ने पुलिस थाने में घुसकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ नारेबाजी की और धुर्वे पर एफआईआर की मांग की। हालांकि देर रात तक कांग्रेस की मांग पर भी किसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की जाए केवल ज्ञापन रख लिया गया।



83 आधार नंबर से खा गए 28 हजार लोगों का राशन

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने अपने प्रदर्शन के दौरान कहा कि भोपाल की 37 राशन दुकानों पर 83 आधार नंबरों से 28 हजार बार ट्रांजेक्शन कर उन लोगों का राशन खा लिया गया है। इस भ्रष्टाचार में राशन दुकानदार डीएसके कंपनीए खाद्य विभाग के अधिकारी सहित मंत्री मुख्यमंत्री शामिल हैं। यह चौकाने वाली बात है कि एक ही आधार नंबर से एक राशन दुकान से 4500 लोगों का राशन लिया गया। इस मामले की एफआईआर कर विस्तृत जांच होना चाहिए।



Tags :